ePaper

क्‍या अप्रैल में शादी करने जा रहे हैं मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर?

Updated at : 02 Mar 2019 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍या अप्रैल में शादी करने जा रहे हैं मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर?

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लगातार अपने अफेयर की की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में एक चैट शो में मलाइका अरोड़ा ने माना था कि वह अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं. उन्‍होंने कहा था कि मुझे अर्जुन कपूर पसंद है ऐसे भी और वैसे […]

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लगातार अपने अफेयर की की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में एक चैट शो में मलाइका अरोड़ा ने माना था कि वह अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं. उन्‍होंने कहा था कि मुझे अर्जुन कपूर पसंद है ऐसे भी और वैसे भी. दोनों को कई मौकों पर एकसाथ देखा गया है. अब हाल ही में दोनों के रिश्‍ते से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन कपूर इस साल अप्रैल में विवाह बंधन में बंध सकते हैं.

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से अप्रैल में शादी कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि य‍ह सेरेमनी प्राइवेट होगी. इस समारोह में सिर्फ करीबी रिश्‍तेदार और दोस्‍त ही शामिल होंगे.

हालांकि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्‍ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. दोनों के एकदूसरे को डेट करने की खबरें लंबे वक्‍त से आ रही है. अर्जुन और मलाइका का अफेयर इस वजह से भी खूब सुर्खियों में है क्‍योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला अधिक है. मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं.

कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें भी आई थी कि मलाइका को कपूर खानदार ने स्‍वीकार कर लिया है. हाल ही में दोनों मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान के साथ लंच पर देखा गया था. मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी की प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए भी दोनों स्‍टार्स साथ रवाना हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola