परदे पर एक बार फिर नजर आयेंगे राजेश खन्ना

मुंबई:बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की अंतिम फिल्म ‘रियासत’ उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर इस साल जुलाई में रिलीज की जायेगी. राजेश खन्ना को इस दुनिया से विदा हुए दो साल होने जा रहे हैं. राजेश खन्ना के प्रशंसकों को उनकी अंतिम फिल्म ‘रियासत’ अब देखने को मिल सकती है. फिल्म के निर्माता […]
मुंबई:बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना की अंतिम फिल्म ‘रियासत’ उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर इस साल जुलाई में रिलीज की जायेगी. राजेश खन्ना को इस दुनिया से विदा हुए दो साल होने जा रहे हैं. राजेश खन्ना के प्रशंसकों को उनकी अंतिम फिल्म ‘रियासत’ अब देखने को मिल सकती है. फिल्म के निर्माता विजय सिरोही और निर्देशक अशेक त्यागी ने इस फिल्म को 18 जुलाई को रिलीज करने का निर्णय लिया है.
राजेश खन्ना के निधन के पहले ही यह फिल्म बनकर तैयार हो चुकी थी, लेकिन यह अब तक रिलीज इसलिए नहीं हो पायी, क्योंकि इसे कोई खरीददार नहीं मिला था. फिल्म के निर्माता ने कोशिश की कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से सहयोग मिले लेकिन फिल्म के प्र्दशन में किसी ने भी रुचि नहीं ली. इसी कारण फिल्म का प्र्दशन बार-बार टलता रहा. उम्मीद की जा रही है कि इस बार यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो जायेगी.
उल्लेखनीय है कि हिंदी फिल्मों के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का 18 जुलाई 2012 को निधन हो गया था. रियासत में राजेश खन्ना ने डॉन की भूमिका को रूपहले परदे पर साकार किया है. फिल्म में राजेश खन्ना के अलावा आर्यन वैद्य, रजा मुराद, गौरी कुलकर्णी और आर्यमन रामसे की मुख्य भूमिका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




