अमिताभ बच्चन अपने घर में दें जगह,नहीं तो कर लूंगी आत्महत्या

मुंबई:दिल्ली की रहनेवाली एक महिला और उसकी बेटी ने धमकी दी है कि अगर अमिताभ बच्चन उन्हें अपने घर नहीं ले गये, तो वे आत्महत्या कर लेगी. मामला उस वक्त सामने आया, जब बुधवार को अमिताभ बच्चन के सुरक्षा मैनेजर ने जुहू पुलिस थाने में एक संदिग्ध महिला और नाबालिग लड़की के बारे में शिकायत […]
मुंबई:दिल्ली की रहनेवाली एक महिला और उसकी बेटी ने धमकी दी है कि अगर अमिताभ बच्चन उन्हें अपने घर नहीं ले गये, तो वे आत्महत्या कर लेगी. मामला उस वक्त सामने आया, जब बुधवार को अमिताभ बच्चन के सुरक्षा मैनेजर ने जुहू पुलिस थाने में एक संदिग्ध महिला और नाबालिग लड़की के बारे में शिकायत की. मैनेजर ने बताया कि महिला और नाबालिग पिछले एक सप्ताह से बच्चन के बंगला ‘जलसा’ के बाहर देखी जा रही है.
पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो पता चला कि महिला और उसकी बेटी बच्चन की फैन है. पूछताछ के दौरान 39 वर्षीय महिला ने बताया कि वह बच्चन से मिलने के लिए अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ दिल्ली से मुंबई आयी थी. मां-बेटी बच्चन के घर में रुकना चाहती थी, ताकि हर रोज उन्हें देख सके. इस दौरान पुलिस ने मां-बेटी से दिल्ली लौटने को कहा, तो उन्होंने आत्महत्या करने की धमकी दी.
पुलिस के समझाने के बाद भी वह अपने परिवार के पास दिल्ली जाने को तैयार नहीं हुई तो पुलिस ने महिला को बच्चन के नाम एक पत्र लिखने को कहा. पुलिस ने महिला से वादा किया कि वे यह पत्र बच्चन तक पहुंचा देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




