सुनील शेट्टी के बेटे इस फिल्म से करने जा रहे हैं दमदार डेब्यू, नाम हुआ फाइनल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 12:58 PM
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. वे साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘आर.एक्स 100’ के रीमेक से इंट्री करने की तैयारी में हैं. फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. जिन्होंने कुछ समय पहले ही यह ऐलान किया है कि इसका डायरेक्टर मिलन लुथरिया […]
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. वे साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘आर.एक्स 100’ के रीमेक से इंट्री करने की तैयारी में हैं. फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस कर रहे हैं. जिन्होंने कुछ समय पहले ही यह ऐलान किया है कि इसका डायरेक्टर मिलन लुथरिया करेंगे. ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के निर्माताओं ने अहान शेट्टी की आर.एक्स 100 की रीमेक का टाइटल का नाम फाइनल कर लिया है.
सिनेब्लिट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म का नाम तड़प होगा. मैगजीन ने सूत्रों के हवाले से लिखा,’ अहान की डेब्यू फिल्म तड़प नाम से रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं ने काफी सोच-विचार के बाद यह नाम फाइनल किया है.
यह फिल्म आर.एक्स.100 का रीमेक जरूर होगी लेकिन इसकी कहानी थोड़ी अलग होगी. बताया जा रहा है कि यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी. मिलन लुथरिया ने अभी से लोकेशंस की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही वो इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग नॉर्थ इंडिया के अलग-अलग हिस्सों में होगी.
कहा यह भी जा रहा है कि निर्माता इस फिल्म के लिए एक नयी अदाकारा की तलाश कर रहे हैं. अभी निर्माता हीरोईन के लिए ऑडिशन ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










