अब सिंगर बने सलमान

Updated at : 25 Jun 2014 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
अब सिंगर बने सलमान

मुंबई:सलमान खान की फिल्‍म किक का ट्रेलर तो धूम मचा ही रही है साथ ही लगता है कि इस फिल्‍म में उनके द्वारा गाया गाना भी लोगों का मनोरंजन करेगा. अभिनय से सलमान ने अपने फैंस का काफी मनोरंजन किया है. खबर है कि साजिद नाडियाडवाला सलमान खान को लेकर किक नामक फिल्म बना रहे […]

विज्ञापन

मुंबई:सलमान खान की फिल्‍म किक का ट्रेलर तो धूम मचा ही रही है साथ ही लगता है कि इस फिल्‍म में उनके द्वारा गाया गाना भी लोगों का मनोरंजन करेगा. अभिनय से सलमान ने अपने फैंस का काफी मनोरंजन किया है.

खबर है कि साजिद नाडियाडवाला सलमान खान को लेकर किक नामक फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म में सलमान खान एक गाने का प्लेबैक करते नजर आयेंगे. इस फिल्म में सलमान खान श्रेया घोषाल के साथ पार्श्वगायन करते नजर आयेंगे. इस फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नाडीस, रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, मिथुन चक्रवर्ती की अहम भूमिकायें है.

इस समय सलमान फिल्म के ट्रेलर और सांग को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस से काफी खुश और रिलैक्स फील कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म इस बार भी नया रिकॉर्ड बना कर ट्रेंड सेटर बनेगी. वैसे भी फिल्म का ट्रेलर 7 मिलियन हिटस के पार जा कर पहले ही हिस्ट्री क्रिएट कर चुका है. सलमान ने अपने फैंस को इस सक्सेज के लिए थैंक्स कहा है. ‘किक’ के ट्रेलर ने अब तक बने ‘धूम 3’ और ‘कृष 3’ के रिकॉर्डस को ब्रेक कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola