''ठाकरे'' की रिलीज से पहले अमृता राव ने कही ये बात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2019 2:33 PM

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री अमृता राव ‘‘ठाकरे” से फिल्मी दुनिया में लौट रही हैं और उनका मानना है कि मनोरंजन उद्योग में बदलते समीकरणों के साथ वह प्रयोग करने के लिए तैयार हैं. राव को साल 2000 की शुरुआत में ‘‘इश्क विश्क”, ‘‘मैं हूं ना” और ‘‘विवाह” जैसी फिल्मों के लिए पहचान जाता है. उनकी आखिरी […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री अमृता राव ‘‘ठाकरे” से फिल्मी दुनिया में लौट रही हैं और उनका मानना है कि मनोरंजन उद्योग में बदलते समीकरणों के साथ वह प्रयोग करने के लिए तैयार हैं. राव को साल 2000 की शुरुआत में ‘‘इश्क विश्क”, ‘‘मैं हूं ना” और ‘‘विवाह” जैसी फिल्मों के लिए पहचान जाता है. उनकी आखिरी फिल्म 2013 में ‘सत्याग्रह’ थी और उन्होंने तीन साल बाद छोटे पर्दें के लिए म्यूजिकल ड्रामा ‘‘मेरी आवाज ही पहचान है” किया था.

राव ने कहा कि उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट नकार दिए क्योंकि वे उनकी पसंद के अनुरूप नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ी फिल्मों को छोड़ने की यात्रा रही है क्योंकि मैं स्क्रीन की जरुरतों को लेकर सहज नहीं थी. चलन बदला, अभिनेत्रियों की ऑन-स्क्रीन मांग बदली.’

उन्होंने आगे कहा,’ सिनेमा सच्चाई का अंश है. अब स्कूल और कॉलेज के बच्चे अंतरंग संबंध बना रहे है और शादी की तो कहीं बात ही नहीं है, इसलिए यही चीज वे सिनेमा में दिखाते हैं.” अभिनेत्री ने फिल्म में शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की पत्नी मीना ठाकरे का किरदार निभाया है.

उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं ने इस भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया क्योंकि उनका मानना था कि दोनों महिलाओं की ‘‘पवित्र” छवि हो. उन्होंने कहा, ‘मैंने इंडस्ट्री में यह छवि कमाई है. एक परिपक्व भूमिका निभाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण है. मैंने गर्ल-नेक्स्ट-डोर का किरदार निभाया और फिर यह भूमिका निभाई जहां मेरा किरदार 28 साल की महिला से 60 साल वृद्धा का था जो आसान नहीं था.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola