विद्या को सता रहा है सुजॉय को ना कहने का दर्द

मुंबई:ऊ ला ला गर्ल के नाम से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन को इस बात का काफी दुख है कि उन्होंने फिल्मकार सुजॉय घोष को एक फिल्म के लिए न कह दिया. पहले अपनी सादगी से और बाद में अपनी अदाओं से लोगों को लुभाने वाली विद्या को सुजॉय ने फिल्म […]
मुंबई:ऊ ला ला गर्ल के नाम से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन को इस बात का काफी दुख है कि उन्होंने फिल्मकार सुजॉय घोष को एक फिल्म के लिए न कह दिया.
पहले अपनी सादगी से और बाद में अपनी अदाओं से लोगों को लुभाने वाली विद्या को सुजॉय ने फिल्म ‘दुर्गा रानी सिंह’ का ऑफर दिया था जिसे उन्होंने न कह दिया. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने कहा कि सुजॉय की नई फिल्म में काम न कर पाने का मुझे दुख है. हम दोनों ने मिलकर फिल्म ‘कहानी’ का निर्माण किया था.
फिल्म ‘दुर्गा रानी सिंह’ के लिए उन्हें न कहने का निर्णय लेना मेरे लिए बेहद मुश्किल था. मेरे पास कोई विकल्प नहीं था. विद्या के न कहने के बाद घोष की इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए कंगना राणाउत से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया.अब निर्देशक कथित तौर पर अपनी इस फिल्म के लिए उपयुक्त नायिका की तलाश में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




