छेड़खानी मामला:दोपहर के बाद दर्ज होगा प्रीति का बयान

Updated at : 24 Jun 2014 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी मामला:दोपहर के बाद दर्ज होगा प्रीति का बयान

मुंबई :बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज दोपहर के बाद अपना बयान दर्ज करवायेंगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका बयान घर पर ही दर्ज किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि उन्होंने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. इससे पहले जांच से जुडे एक अधिकारी ने बताया, हम आज वानखेडे स्टेडियम में […]

विज्ञापन

मुंबई :बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज दोपहर के बाद अपना बयान दर्ज करवायेंगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका बयान घर पर ही दर्ज किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि उन्होंने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. इससे पहले जांच से जुडे एक अधिकारी ने बताया, हम आज वानखेडे स्टेडियम में अभिनेत्री का बयान दर्ज कर सकते हैं.

वहीं घटना हुई थी. हम घटना की कडी को फिर से दोबारा जोडेंगे जिससे दोनों के बीच झगडा हुआ क्‍योंकि इसी से हम मामले को बेहतर समझ पाएंगे. जांच अधिकारी 39 वर्षीय अभिनेत्री से यह भी जानना चाहते हैं कि दक्षिण मुंबई स्थित स्टेडियम में वह कौन सा स्थान था जहां कथित तौर पर यह घटना हुई और उस समय कौन लोग उपस्थित थे.

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में जिंटा ने दावा किया था, मैं अपनी सीट की ओर बढी लेकिन वह (नेस) मेरी सीट के पास आया और सबके सामने मुझपर चीखने लगा और मुझे गाली दी. जिंटा का बयान मामले में आगे जांच का आधार बनेगा. अधिकारी ने कहा, हम जानना चाहते हैं कि वह कहां बैठी थीं और ये हर कोई कौन है जिसका वह उल्लेख कर रही थीं.

अधिकारी ने कहा, हम जिंटा का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे. जांच अधिकारियों ने संकेत दिया है कि जिंटा का बयान दर्ज करने के बाद वाडिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola