ePaper

मोदी पर बायोपिक: विवेक ओबेरॉय ने कहा- ऐसा मौका जीवन में एकाध बार ही मिलता है

Updated at : 08 Jan 2019 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी पर बायोपिक: विवेक ओबेरॉय ने कहा- ऐसा मौका जीवन में एकाध बार ही मिलता है

मुंबई : विवेक ऑबेरॉय एक बायोपिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री के स्वघोषित प्रशंसक ऑबेरॉय ने कहा कि इस तरह के किरदार निभाने का मौका जीवन में कभी-कभी ही मिल पाता है. इस बायोपिक का निर्देशन उमंग कुमार कर रहे हैं. इससे पहले कुमार ‘मैरी कॉम’ और ‘सरबजीत’ जैस […]

विज्ञापन

मुंबई : विवेक ऑबेरॉय एक बायोपिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री के स्वघोषित प्रशंसक ऑबेरॉय ने कहा कि इस तरह के किरदार निभाने का मौका जीवन में कभी-कभी ही मिल पाता है. इस बायोपिक का निर्देशन उमंग कुमार कर रहे हैं. इससे पहले कुमार ‘मैरी कॉम’ और ‘सरबजीत’ जैस बायोपिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. इस फिल्म के पोस्टर लॉन्च के मौके पर अभिनेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद और वह और अच्छे इंसान और अच्छे अभिनेता बनेंगे.

अभिनेता ने कहा, ‘ मैं बेहद खुश हूं. आज मैं वह महसूस कर रहा हूं जो 16 साल पहले ‘कंपनी’ फिल्म के दिनों में किया करता था. मुझे उसी तरह की उत्सुकता और भूख (अभिनय की) महसूस हो रही है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ ऐसा अवसर किसी भी अभिनेता को कभी कभार ही मिलता है. मेरा विश्वास है कि जब इस फिल्म की शूटिंग खत्म होगी तो मैं अच्छा अभिनेता और एक अच्छा इंसान बन जाऊंगा.’

गौरतलब है कि इस फिल्म का पोस्टर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की उपस्थिति में 27 भाषाओं में जारी किया गया. प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मई 2014 में अभिनेता अतिथि के रूप में शामिल हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola