घुटनों पर बैठकर अभिषेक ने किया था प्रपोज, ख्यालों में खोई रहती थीं ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को 11 साल बीत चुके हैं और दोनों इंडस्ट्री के आइडल कपल माने जाते हैं. दोनों का रिश्ता दिन-ब-दिन और मजबूत हो रहा है. मणिरत्नम की फिल्म ‘गुरु’ के सेट पर दोनों को प्यार हुआ था और साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली थी. हाल […]
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को 11 साल बीत चुके हैं और दोनों इंडस्ट्री के आइडल कपल माने जाते हैं. दोनों का रिश्ता दिन-ब-दिन और मजबूत हो रहा है. मणिरत्नम की फिल्म ‘गुरु’ के सेट पर दोनों को प्यार हुआ था और साल 2007 में दोनों ने शादी कर ली थी. हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने खुलकर अपने और अभिषेक बच्चन के रिश्ते पर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था.
ऐश्वर्या ने फिल्मफेयर को दिये एक इंटरव्यू में कहा, अभिषेक बच्चन ने उन्हें फिल्म ‘गुरू’ के सेट पर प्रपोज किया था. इस दौरान वे होटल रूम में थे, जिसकी बालकनी पर अभिषेक ने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था. बता दें ‘गुरु’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.
‘गुरु’ के बाद ऐश्वर्या की फिल्म ‘जोधा अकबर’ आई थी. फिल्म के दौरान ऐश्वर्या, अभिषेक के ख्यालों में खोई रहती थीं. अभिनेत्री ने इंटरव्यू में बताया,’ ख्वाजा मेरे ख्वाजा (जोधा अकबर) गाने की शूटिंग चल रही थी. मैं दुल्हन के लिबास में थी. सेट पर मैं थोड़ी खोई-खोई रहती थी. मैं अपने मन में सोचती थी कि ये सच में हो रहा है. ऑफ स्क्रीन भी, ऑन स्क्रीन भी.’
‘ए दिल है मुश्किल’ अभिनेत्री ने आगे बताया, मुझे देखकर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने पूछा- ‘अब तुम इंगेज हो चुकी हो.’ मैंने जवाब में हां कहा. इसपर रितिक रोशन ने मुझे देखकर Thumbs Up किया जिसे देखकर मैं बहुत खुश हो गई थी.
गौरतलब है कि अभिषेक और ऐश्वर्या एक बार फिर पर्दे पर एकसाथ नजर आनेवाले हैं. दोनों की आनेवाली फिल्म ‘गुलाब जामुन’ है. दर्शक इस जोड़ी को पर्दे पर देखना बेहद पसंद करते हैं. दोनों आखिरी बार साल 2010 की फिल्म ‘रावन’ में नजर आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




