बड़े स्टार्स की बड़ी फिल्में पिटी, कम बजट और नये स्टार के नाम रहा साल 2018
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2018 4:36 PM
मुंबई :वे आए और छा गए… साल 2018 बॉलीवुड के लिए कुछ ऐसा रहा. बॉक्स ऑफिस में जहां एक ओर विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तापसी पन्नू जैसे कलाकारों ने अपने दम पर फिल्मों को कामयाब बनाया, वहीं बड़े नाम कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. बॉलीवुड के लिए यह साल छोटे बजट […]
मुंबई :वे आए और छा गए… साल 2018 बॉलीवुड के लिए कुछ ऐसा रहा. बॉक्स ऑफिस में जहां एक ओर विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तापसी पन्नू जैसे कलाकारों ने अपने दम पर फिल्मों को कामयाब बनाया, वहीं बड़े नाम कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. बॉलीवुड के लिए यह साल छोटे बजट की फिल्मों के नाम रहा, जो बॉक्स ऑफिस पर ‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका’ साबित हुई वहीं बड़े बजट वाली फिल्में ‘ऊंची दुकान फीके पकवान’ रहीं.
सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3′ दर्शकों के दिल को छूने में जहां नाकाम रही वहीं आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी. दूसरी ओर ‘बधाई हो’, ‘राजी’ और ‘मनमर्ज़ियां’ जैसी फिल्मों ने समीक्षकों और दर्शकों दोनों का दिल जीता. इन सभी फिल्मों में अधिकतर नौजवान कलाकार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










