बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख काे जीरो बनानेवाले फिल्मकार का खास इंटरव्यू...

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों में हिंदी फिल्म उद्योग की बड़ी से बड़ी अदाकाराओं के साथ भले ही रोमांस किया हो, लेकिन फिल्मकार आनंद राय का कहना है कि फिल्म ‘जीरो’ में उन्होंने शाहरुख को जिंदगी के साथ रोमांस करवाया है. इस फिल्म में खान एक बौने व्यक्ति बौआ का किरदार […]
मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों में हिंदी फिल्म उद्योग की बड़ी से बड़ी अदाकाराओं के साथ भले ही रोमांस किया हो, लेकिन फिल्मकार आनंद राय का कहना है कि फिल्म ‘जीरो’ में उन्होंने शाहरुख को जिंदगी के साथ रोमांस करवाया है.
इस फिल्म में खान एक बौने व्यक्ति बौआ का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने जीवन के प्यार की तलाश में जुटा हुआ है. फिल्म में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी.
राय ने एक साक्षात्कार में बताया, फिल्म किसी भी तरह के अधूरेपन के बारे में है चाहे वह भावनाओं का अधूरापन हो या शारीरिक. लेकिन इसका खुशी से कोई लेना-देना नहीं है.
फिल्म ‘जीवन का किसी भी रूप में जश्न मनाने’ के बारे में है. यह फिल्म मुझे सपने में होने का एहसास कराती है. उन्होंने कहा, व्हीलचेयर पर रहकर मैं आपसे ज्यादा खुश व्यक्ति हो सकता हूं.
यह सभी कमियों एवं कमजोरियों को स्वीकारने और जिंदगी का जश्न मनाने के बारे में है. यह जीवन को सिर्फ जिए जाने भर नहीं बल्कि उसके साथ रोमांस करने के बारे में है.
फिल्म निर्देशक ने कहा कि भले ही फिल्म का मुख्य किरदार बौना है और अनुष्का शर्मा सेरेब्रल पाल्सी ग्रस्त महिला की भूमिका में हैं, लेकिन वह नहीं चाहते कि दर्शक उनके प्रति सहानुभूति रखें. यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




