ePaper

सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल संग शादी की खबरों को लेकर कह दी ये बात

Updated at : 12 Nov 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल संग शादी की खबरों को लेकर कह दी ये बात

सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. खबरें है सुष्मिता सेन इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं. शिल्‍पा शेट्टी की प्री-दीवाली पार्टी में सुष्मिता रोहमन का हाथ थामे पहुंची थी. वहीं दिवाली के मौके पर सामने आई तसवीरों के बाद कयास लगाये जने लगे कि […]

विज्ञापन

सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. खबरें है सुष्मिता सेन इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं. शिल्‍पा शेट्टी की प्री-दीवाली पार्टी में सुष्मिता रोहमन का हाथ थामे पहुंची थी. वहीं दिवाली के मौके पर सामने आई तसवीरों के बाद कयास लगाये जने लगे कि पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी जल्‍द ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं. इन तसवीरों में सुष्मिता रोहमन शॉल के साथ रोमांटक अंदाज में नजर आईं थीं. अब शादी की खबरों पर चुप्‍पी तोड़ते हुए सुष्मिता ने एक वीडियो पोस्‍ट किया था.

इस वीडियो में सुष्मिता सेन एक्‍सरसाइज करतीं नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्‍शन में लिखा,’ जब दुनिया कयास लगाती है तो मैं ट्रेन होती हूं. यह सब गॉसिप बेकार है. अभी शादी का इरादा नही है.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ मैं जीवन के साथ अभी रोहमानसिंग ( रोहमन और रोमांस को मिला कर) कर रही हूं. मुझे जो कहना था मैं कह चुकी. अपना सच बता रही हूं. आप सभी को ढेर सारा प्‍यार.’ सुष्मिता के इस जवाब से ऐसा लग रहा है कि वह अभी अपने इस रिश्ते को कुछ वक्त और देना चाहती हैं.

हालांकि डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों स्‍टार्स अपने रिश्‍ते को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहते हैं. दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. सुष्मिता और रोहमन पिछले दो म‍हीने से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की मुलाकात एक फैशन इवेंट के दौरान हुई थी. दोनों को एकदूसरे का साथ अच्‍छा लगता है. रोहमन ने सुष्मिता को प्रपोज किया है और वो भी इसके लिए तैयार हो गईं हैं.

बता दें कि रोहमन शॉल सुपरमॉडल हैं और दिल्‍ली के रहनेवाले हैं. सुष्मिता और रोहमन में तक़रीबन 15 साल का अंतर है. सुष्मिता 42 वर्ष की हैं जबकि रोहामन 27 साल के हैं.

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने शादी नहीं की लेकिन उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया है. उनकी दो बेटियों के नाम रिनी और अलिसाह हैं. वे फिल्‍मों से दूर हैं और बेटियों के साथ पूरा समय बिता रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola