ePaper

B''Day: पहली ही नजर में अरबाज को दिल दे बैठी थीं मलाइका अरोड़ा, 19 साल बाद टूट गया रिश्‍ता

Updated at : 23 Oct 2018 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
B''Day: पहली ही नजर में अरबाज को दिल दे बैठी थीं मलाइका अरोड़ा, 19 साल बाद टूट गया रिश्‍ता

मलाइका अरोड़ा एक मॉडल, एक्‍ट्रेस और डांसर के रूप में जानी जाती हैं. उन्‍हें ट्रैवल करने का भी शौक है इसलिए अक्‍सर गर्लगैंग के साथ उनकी ट्रैवलिंग की तसवीरें सोशल मीडिया पर आ ही जाती हैं. मलाइका का जन्म 23 अक्‍टूबर 1973 को मुंबई में हुआ था. उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प मलयाली हैं और पिता […]

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा एक मॉडल, एक्‍ट्रेस और डांसर के रूप में जानी जाती हैं. उन्‍हें ट्रैवल करने का भी शौक है इसलिए अक्‍सर गर्लगैंग के साथ उनकी ट्रैवलिंग की तसवीरें सोशल मीडिया पर आ ही जाती हैं. मलाइका का जन्म 23 अक्‍टूबर 1973 को मुंबई में हुआ था. उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प मलयाली हैं और पिता अनिल अरोड़़ा पंजाबी हैं. उनकी स्कूली शिक्षा चेंबूर के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल हाईस्कूल में हुई. मलाइका प्रोग्राम ‘लव लाइन’ व ‘स्टाइल चेक’ के जरिये घर-घर में फेमस हुईं. इसके बाद उन्‍होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा.

अपने सिने करियर के अलावा वे सबसे ज्‍यादा चर्चा में तब रहीं जब पिछले साल सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ उनका तलाक हुआ. इंडस्‍ट्री के सबसे सफल कपल माने जानेवाले अरबाज-मलाइका के अलगाव ने हर किसी को हैरान किया.

मलाइका ने किया था अरबाज को प्रपोज

दोनों ने 5 सालों तक एकदूसरे को डेट किया और फिर वर्ष 1998 में शादी करने का फैसला किया. दोनों ने परिवारवालों और खास दोस्‍तों की मौजूदगी में 12 दिसंबर 1998 को शादी कर ली. अपने एक बयान में मलाइका ने कहा था कि उन्‍होंने ही अरबाज को प्रपोज किया था और शादी का प्रस्‍ताव रखा था. वर्ष 2002 में मलाइका ने एक प्‍यारे से बेटे अहान को जन्‍म दिया. दोनों ही अलग-अलग धर्मां से ताल्‍लुक रखते हैं लेकिन दोनों के बीच धर्म की दीवार को उन्‍होंने तोड़ दिया.

‘पावर कपल’ के दौरान आई अलग होने की खबरें

दोनों के अलग होने की खबरें तब आई जब सोनी टीवी के शो ‘पावर कपल’ को होस्‍ट कर रहे थे. अचानक खबरें आई कि मलाइका इस शो से अलग हो गई हैं. कुछ वक्‍त बाद ही पता चला कि मलाइका ने अरबाज का घर छोड़ दिया है और अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ रह रही हैं. सलमान ने मलाइका को मनाने की कोशिश भी की लेकिन नाकामयाब रहे. बीच में दोनों के साथ होने की खबरें आई लेकिन अरबाज ने एक इंटरव्‍यू में साफ कर दिया कि दोनों एकसाथ नहीं है.

एक वजह यह भी थी…

खबरों की मानें तो अरबाज के डूबते करियर की वजह से मलाइका ने उनसे किनारा कर लिया है. अरबाज और मलाइका के बीच तलाक का एक कारण अरबाज के सट्टे की लत को भी बताया गया. पिछले दिनों वे इस मामले में पकड़े भी गये थे. मलाइका उन्‍हें सट्टा खेलने से मना करती थीं. लेकिन अरबाज के मना करने के बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई. सूत्रों के मुताबिक, अरबाज ने बीते साल IPL मैचों में लगाये सट्टे से 2.75 करोड़ के नुकसान की बात स्‍वीकार की है.

फिटनेस से दे रही हैं मात

मलायका अरोड़ा को फिटनेस फ्रीक भी कहा जाता है. 45 की उम्र में भी वे अपनी फिटनेस से बॉलीवुड अभिनेत्र‍ियों को टक्‍कर दे रही हैं. वे योगा करती है और खुद को फिट रखने के लिए खास रूटीन को फॉलो करती हैं. मलायका फिलहाल फिल्‍मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वे खासा एक्टिव रहती है. वे अक्‍सर अपनी गर्लगैंग के साथ इंज्‍वॉय करती नजर आती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola