ePaper

#MeToo: कृति सैनन ने यौन उत्पीड़न की कहानी बयां करने वाली महिलाओं को लेकर कही ये बड़ी बात

Updated at : 15 Oct 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
#MeToo: कृति सैनन ने यौन उत्पीड़न की कहानी बयां करने वाली महिलाओं को लेकर कही ये बड़ी बात

मुंबई : अदाकारा कृति सैनन ने #MeToo अभियान के मद्देनजर अपने यौन उत्पीड़न की घटनाएं साझा करने को लेकर रविवार को महिलाओं की सराहना की और कहा कि इस अभियान से अपराधियों के मन में जो भय पैदा हुआ है, वह एक स्वागत योग्य बदलाव है. कृति ने कहा, ‘‘हमे यह सुनिश्चित करने की जरूरत […]

विज्ञापन

मुंबई : अदाकारा कृति सैनन ने #MeToo अभियान के मद्देनजर अपने यौन उत्पीड़न की घटनाएं साझा करने को लेकर रविवार को महिलाओं की सराहना की और कहा कि इस अभियान से अपराधियों के मन में जो भय पैदा हुआ है, वह एक स्वागत योग्य बदलाव है. कृति ने कहा, ‘‘हमे यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि यह अभियान कमजोर न पड़े.’ उन्होंने ट्वीट किया कि एक लड़की काफी साहस बटोर कर अपनी मी टू की घटना बयां करने के लिए सामने आती है और उन लोगों को सलाम जिन्होंने अपनी बात कही है.

उन्‍होंने कहा,’ अब लोगों को गलत करने पर पकड़े जाने का डर होगा. यह भय बहुत जरूरी था और आशा है कि यह रहेगा.’ हालांकि, उन्होंने कुछ कथित पीडि़ताओं के अपनी पहचान जाहिर नहीं करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि महज एक फर्जी अकाउंट किसी का नाम और करियर बर्बाद कर सकता है.

अदाकारा ने महिलाओं और पुरूषों से अपनी कहानी बयां करने के दौरान अपनी पहचान जाहिर करने या कानूनी रास्ते का सहारा लेने की अपील की. गौरतलब है कि उनकी आगामी फिल्म ‘‘हाउसफुल 4′ के निर्देशक साजिद खान ने तीन अदाकाराओं और एक महिला पत्रकार के यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद फिल्म छोड़ दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola