#MeToo : नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के यौन उत्पीड़न के आरोपों को किया खारिज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2018 7:08 PM
मुंबई : नाना पाटेकर ने एक बार फिर इससे इनकार किया कि उन्होंने वर्ष 2008 में फिल्म की सेट पर तनुश्री दत्ता के साथ कोई बदसलूकी की थी और तनुश्री के आरोपों ‘झूठ’ करार दिया. तनुश्री ने हाल ही में एक साक्षात्कार में नाना पाटेकर पर वर्ष 2008 में ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक विशेष […]
मुंबई : नाना पाटेकर ने एक बार फिर इससे इनकार किया कि उन्होंने वर्ष 2008 में फिल्म की सेट पर तनुश्री दत्ता के साथ कोई बदसलूकी की थी और तनुश्री के आरोपों ‘झूठ’ करार दिया. तनुश्री ने हाल ही में एक साक्षात्कार में नाना पाटेकर पर वर्ष 2008 में ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक विशेष गीत की शूटिंग के दौरान अपने साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया था.
इसे भी पढ़ें : तनुश्री दत्ता पुलिस के पास जाने के बजाय मीडिया ट्रायल क्यों कर रही हैं : अन्नू कपूर
अभिनेता नाना पाटेकर ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि मैंने 10 साल पहले भी कहा था. जो तब सच था, आज भी सच रहेगा. मेरे कानूनी सलाहकार दल ने मुझे कोई टिप्पणी न करने को कहा है. अन्यथा में आप लोगों से बात क्यों नहीं करूंगा. अभिनेता ने सोमवार को अपने घर पर एक संक्षिप्त संवाददाता सम्मेलन में यह बयान दिया. पाटेकर ने कहा कि वह इस मामले के बारे में विस्तार से बात नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि मेरे वकील ने जो कहा है, मैं उसका पालन करूंगा. इसलिए कृपया मुझे क्षमा करें.
पाटेकर (67) के वकील ने तनुश्री पर गलत आरोप लगाने का इल्जाम लगाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा है. तनुश्री दत्ता ने भी नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के निर्देशक तथा निर्माता के खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










