ePaper

#Metoo : बोलीं मलाइका- हमें गुनहगारों के नाम करने होंगे सार्वजनिक

Updated at : 07 Oct 2018 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
#Metoo : बोलीं  मलाइका- हमें गुनहगारों के नाम करने होंगे सार्वजनिक

मुंबई : हॉलीवुड के बाद हिंदी फिल्म जगत में जोर पकड़ते #मीटू अभियान के बीच फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं के लिए काम का एक सुरक्षित माहौल बनाना जरूरी है और उनका मानना है कि ऐसा तभी संभव होगा जब महिलाएं सामने आएंगी तथा गुनहगारों के नाम सार्वजनिक करेंगी. अभिनेत्री तनुश्री दत्ता […]

विज्ञापन

मुंबई : हॉलीवुड के बाद हिंदी फिल्म जगत में जोर पकड़ते #मीटू अभियान के बीच फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं के लिए काम का एक सुरक्षित माहौल बनाना जरूरी है और उनका मानना है कि ऐसा तभी संभव होगा जब महिलाएं सामने आएंगी तथा गुनहगारों के नाम सार्वजनिक करेंगी.

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर एक फिल्म के सेट पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाकर हिंदी फिल्म जगत में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल के सवाल को चर्चाओं में ला दिया.

रोज-रोज एक नयी लड़की के साथ यौन संबंध बनाते हैं निर्देशक विकास बहल, पढ़ें कंगना ने क्या कहा…

मलाइका ने कहा, ‘‘हम हमेशा कहते हैं कि हम एक सुरक्षित माहौल का निर्माण करना चाहते हैं लेकिन यह तभी संभव होगा जब हम इसके बारे में बात करेंगे और गुनहगारों के नाम सार्वजनिक करेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola