ePaper

श्रद्धा कपूर को हुआ डेंगू, रोकनी पड़ी फिल्‍म की शूटिंग

Updated at : 05 Oct 2018 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर को हुआ डेंगू, रोकनी पड़ी फिल्‍म की शूटिंग

श्रद्धा कपूर की दो फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है और इन दोनों के बाद वो अब साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म की शूटिंग करने में जुटी हुई है. अभी हाल ही में उनका फिल्म से पहला लुक सामने आया था, जिसमें वो हू-ब-हू साइना की तरह ही लग रही थीं, लेकिन अब […]

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर की दो फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है और इन दोनों के बाद वो अब साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म की शूटिंग करने में जुटी हुई है. अभी हाल ही में उनका फिल्म से पहला लुक सामने आया था, जिसमें वो हू-ब-हू साइना की तरह ही लग रही थीं, लेकिन अब श्रद्धा कपूर से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है. श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म जो कि साइना नेहवाल के ऊपर बनायी जा रही है. उसकी शूटिंग में जुटी हुई थीं, लेकिन अचानक ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिससे उनके फैंस दुखी हो सकते हैं.

मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक, श्रद्धा कपूर को डेंगू हो गया है और अब वो फिल्म के सेट पर कुछ हप्तों के बाद ही लौट पाएंगी. श्रद्धा कपूर कई दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रही थीं. उन्होंने फिल्म की शूटिंग को चेक-अप के बाद 27 सितंबर को ही रुकवा दिया.

खबर के मुताबिक, चेक-अप में उन्हें पता चला कि डेंगू हो चुका है. वो कुछ दिनों में वापस शूटिंग पर लौटने की उम्मीद जता रही हैं. हालांकि, तब तक साइना के बचपन के रोल को पूरा करने की कोशिश की जाएगी जब तक कि श्रद्धा पूरी तरह से ठीक न हो जाये.

कुछ दिनों पहले ही इस बायोपिक से श्रद्धा का लुक सामने आया था जिसमें श्रद्धा कपूर काफी हद तक साइना नेहवाल की तरह लग रही थीं. श्रद्धा हैवी प्रोटीन डाइट ले रही हैं और श्रद्धा ऑल्टरनेट दिनों पर डेढ़ घंटे तक बैडमिंटन प्रैक्टिस करेंगी.

हाल ही में श्रद्धा ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘मैंने अब तक बैडमिंटन की 40 क्लास ली है जिसके बाद मुझे पता चला है कि ये बहुत ही मुश्किल खेल है. हालांकि मैं इसे बहुत एंजॉय कर रही हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola