‘स्टारडम” आप पर दबाव बना सकता है : राजकुमार राव

मुंबई : राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपये की कमाई को पार कर गई है लेकिन इस बॉलीवुड अभिनेता ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने बॉलीवुड में ‘‘स्टार’ का दर्जा हासिल कर लिया है। दरअसल, साल 2017 से ही बॉलीवुड में राव के सितारे बुलंदियों पर हैं. […]
मुंबई : राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपये की कमाई को पार कर गई है लेकिन इस बॉलीवुड अभिनेता ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने बॉलीवुड में ‘‘स्टार’ का दर्जा हासिल कर लिया है। दरअसल, साल 2017 से ही बॉलीवुड में राव के सितारे बुलंदियों पर हैं. उनकी फिल्में न सिर्फ दर्शकों द्वारा सराही जा रही हैं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही हैं.
राव ने कहा, ‘मैं अभी स्टारडम के बारे में नहीं सोचता, मैं इसे उस तरह से नहीं सोचता. मैं काम करना पसंद करता हूं, मैं अपने काम से प्यार करता हूं और यही चीज है जो मैं करता हूं.’
उन्होंने आगे कहा,’ मैं दबाव में काम नहीं कर सकता, ये सभी चीजें दबाव बढ़ाती हैं. यह मेरा काम है और मुझे यथासंभव सर्वश्रेष्ठ तरीके से इसे करना है.’
उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ बनाई गई फिल्म ‘स्त्री’ के सीक्वल के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हम निश्चित तौर पर ‘स्त्री 2 ‘ के बारे में गौर कर रहे हैं. हम अगले साल की शुरूआत में शूटिंग शुरू करेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










