सिनेमाघर में मुफ्त में मिलेगा फिल्म देखने का मजा

Updated at : 06 Jun 2014 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
सिनेमाघर में मुफ्त में मिलेगा फिल्म देखने का मजा

तिरुवनंतपुरम : सोचिए बिना एक रुपया खर्च किये और टिकट के लिए भाग दौड किये ही सिनेमाहॉल में नई मूवी का मजा लेने का मौका मिले तो क्या आनंद आए.अब यह बात हकीकत बनने जा रही है. एक नई मलयाली फिल्म रिलीज हो रही है, जिसके बारे में दावा है कि कम से कम एक […]

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम : सोचिए बिना एक रुपया खर्च किये और टिकट के लिए भाग दौड किये ही सिनेमाहॉल में नई मूवी का मजा लेने का मौका मिले तो क्या आनंद आए.अब यह बात हकीकत बनने जा रही है. एक नई मलयाली फिल्म रिलीज हो रही है, जिसके बारे में दावा है कि कम से कम एक सप्ताह तक सिनेमाहॉल में इसका मुफ्त में लुत्फ लिया जा सकेगा. भारतीय सिनेमा में ‘प्रायोजित फिल्म’ की अवधारणा की शुरुआत करते हुए एस विनोद कुमार निर्देशित ‘टेस्ट पेपर’ फिल्म लोगों को केरल के कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में मुफ्त देखने को मिलेगा.

फिल्म देखने के इच्छुक लोग उस सिनेमाहॉल से पास ले सकेंगे जहां पर इसका प्रदर्शन होगा. फिल्म के निर्माता एस मनोज कुमार ने कहा कि जितने दिन तक मुफ्त में फिल्म का प्रदर्शन होगा उसका खर्चा विज्ञापन के जरिए वसूला जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमने टेली श्रृंखला और अन्य टेलीविजन कार्यक्रम प्रायोजित किये हैं. लेकिन, ‘टेस्ट पेपर’ भारतीय सिनेमा में पहला प्रायोजित सिनेमा होने वाला है. हम प्रायोजित विज्ञापन के जरिए मुफ्त प्रदर्शन की लागत वसूलने की योजना बना रहे हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola