”बधाई हो” ट्रेलर लॉन्‍च: आयुष्‍मान खुराना की इस ”खुशखबरी” से उठ गया राज, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
”बधाई हो” ट्रेलर लॉन्‍च: आयुष्‍मान खुराना की इस ”खुशखबरी” से उठ गया राज, VIDEO

आयुष्‍मान खुराना पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्‍म ‘खुशखबरी’ को लेकर चर्चा में थी. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो गया और इस ‘खुशखबरी’ पर से राज उठ गया. यकीन मानिये आप भी इस राज को जानकर हैरान हो जायेंगे. नकुल (आयुष्‍मान खुराना) अपने पेरेंट्स जितेंद्र कौशिक (गजराज राव), प्रियंवदा (नीना गुप्‍ता) और भाई गुलर (शारदुल […]

विज्ञापन

आयुष्‍मान खुराना पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्‍म ‘खुशखबरी’ को लेकर चर्चा में थी. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो गया और इस ‘खुशखबरी’ पर से राज उठ गया. यकीन मानिये आप भी इस राज को जानकर हैरान हो जायेंगे. नकुल (आयुष्‍मान खुराना) अपने पेरेंट्स जितेंद्र कौशिक (गजराज राव), प्रियंवदा (नीना गुप्‍ता) और भाई गुलर (शारदुल राणा) और दादी (सुरेखा सिकरी) के साथ रहता है. सबकुछ अच्‍छा चल रहा होता है लेकिन अचानक पिता एक हैरान होनेवाली खबर देते हैं.

वे बताते हैं कि उनकी वाईफ प्रेग्‍नेंट हैं और इसे सुनकर घरवाले ही नहीं बल्कि मुहल्‍ले वाले और उन्‍हें जानने वाले हर कोई हैरान हो जाते हैं. नकुल के लिए यह शर्मिंदगी की बात बन जाती है.

इस खबर का असर नकुल की लवलाईफ रिनी (सान्‍या मल्‍होत्रा) के साथ उनके रिश्‍ते पर पड़ता है. रिनी की मां यह सुनकर चौंक जाती है. फिल्‍म का ट्रेलर वाकई मजेदार है. आयुष्‍मान और सान्‍या के डायलॉग्‍स तो आपको हंसायेंगे ही, गजराज और नीना गुप्‍ता की बातचीत सुनकर भी आप हंस-हंस कर लोट-पोट हो जायेंगे.

फिल्म ‘बधाई हो’ 19 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola