ePaper

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी से पहले मां ने रखी पूजा, तैयारियां शुरू

Updated at : 24 Aug 2018 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी से पहले मां ने रखी पूजा, तैयारियां शुरू

प्रियंका चोपड़ा और निज जोनास सगाई के बाद अब शादी को लेकर चर्चा में हैं. दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर संस्‍पेंस बरकरार है. दोनों की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर-दीपिका 20 नवंबर को शादी करेंगे. खबरों […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और निज जोनास सगाई के बाद अब शादी को लेकर चर्चा में हैं. दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर संस्‍पेंस बरकरार है. दोनों की ओर से कोई बयान नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर-दीपिका 20 नवंबर को शादी करेंगे. खबरों के अनुसार यह जोड़ी इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे. अब रणवीर-दीपिका की शादी लेकर एक और खबर आई है.

स्‍पॉटब्‍वॉय.कॉम के अनुसार, दीपिका की मां ने घर में एक पूजा रखी है. इसमें रणवीर और उनके पूरे परिवार वालों को शामिल होना है. इस पूजा के लिए रणवीर अपने परिवार के साथ दीपिका के घर बेंग्‍लुरु जायेंगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूजा नवंबर के पहले हफ्ते में होगी. इसी के साथ रणवीर और दीपिका की शादी की रस्‍में शुरू हो जायेंगी. दीपिका के घर में जो पूजा होनेवाली है उसे नंदी पूजा कहा जाता है. बेंग्‍लुरु के फेमस नंदी मेदिर में पंडितों के द्वारा यह पूजा संपन्‍न कराई जायेगी.

बताया जा रहा है कि इस पूजा में दीपिका को कांच की चूडियां पहना दी जायेंगी जिसे उन्‍हें शादी तक पहन कर रखनी होगी. यह पूजा शादी के 10 दिन पहले होगी. बताया जा रहा है कि शादी का फंक्‍शन एक प्राइवेट अफेयर होगा. जहां दोनों के करीबी रिश्‍तेदार और परिवारवाले शामिल होंगे. शादी के बाद मुंबई और बेंग्‍लुरु में शानदार रिसेप्‍शन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola