ePaper

B''Day: पहली ही नजर में अरबाज खान को दिल दे बैठी थीं मलाइका अरोड़ा, 19 साल बाद टूट गया रिश्‍ता

Updated at : 23 Aug 2018 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
B''Day: पहली ही नजर में अरबाज खान को दिल दे बैठी थीं मलाइका अरोड़ा, 19 साल बाद टूट गया रिश्‍ता

मलाइका अरोड़ा एक मॉडल, एक्‍ट्रेस और डांसर के रूप में जानी जाती हैं. उन्‍हें ट्रैवल करने का भी शौक है इसलिए अक्‍सर गर्लगैंग के साथ उनकी ट्रैवलिंग की तसवीरें सोशल मीडिया पर आ ही जाती हैं. लेकिन इन सबकेअलावा वे सबसे ज्‍यादा चर्चा में तब रहीं जब पिछले साल सलमान खान के भाई अरबाज खान […]

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा एक मॉडल, एक्‍ट्रेस और डांसर के रूप में जानी जाती हैं. उन्‍हें ट्रैवल करने का भी शौक है इसलिए अक्‍सर गर्लगैंग के साथ उनकी ट्रैवलिंग की तसवीरें सोशल मीडिया पर आ ही जाती हैं. लेकिन इन सबकेअलावा वे सबसे ज्‍यादा चर्चा में तब रहीं जब पिछले साल सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ उनका तलाक हुआ. इंडस्‍ट्री के सबसे सफल कपल माने जानेवाले अरबाज-मलाइका के अलगाव ने हर किसी को हैरान किया.

मलाइका-अरबाज का 19 साल पुराना रिश्‍ता टूट गया. 23 अगस्‍त 1973 को जन्‍मीं मलाइका के लिए यह मुश्किल भरा दौर था. मीडिया ने तलाक की कई वजहें बताई लेकिन मलाइका-अरबाज ने इस बारे में अपनी चुप्‍पी बरकरार रखी.

मलाइका और अरबाज की मुलाकात साल 1993 में हुई थी जब उन्‍हें एक कॉफी ब्रांड Mr. Coffee के बोल्‍ड फोटोशूट के लिए बुलाया गया था. बताया जाता है कि पहली ही नजर में दोनों एकदूसरे को दिल दे बैठे थे. दोनों का अफेयर पांच सालों तक चला और फिर दोनों ने शादी का फैसला किया.

मलाइका और अरबाज ने 12 दिसंबर 1998 को अपने करीबी दोस्‍तों और परिवारवालों की मौजूदगी में एक चर्च में शादी की. इसी दिन शाम को निकाह किया और रात को बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के लिए रिसेप्‍शन पार्टी रखी गई. 9 नवंबर 2002 को मलाइका ने एक बेटे को जन्‍म दिया जिसका नाम अहान रखा गया.

शादी के लगभग 18 साल बाद 28 मार्च 2016 को अलग होने की घोषणा की और एक साल बाद आधिकारिक तौर पर दोनों का तलाक हो गया. हालांकि इस साल दोनों कई मौकों पर एकसाथ देखे गये. बॉलीवुड पार्टीज और रेस्‍टोरेंट में पार्टी की तसवीरों में दोनों एकसाथ नजर आये. इसके बाद कहा जाने लगा कि दोनों फिर साथ आनेवाले हैं लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

अरबाज और मलाइका के बीच तलाक का एक कारण अरबाज के सट्टे की लत को भी बताया गया. पिछले दिनों वे इस मामले में पकड़े भी गये थे. मलाइका उन्‍हें सट्टा खेलने से मना करती थीं. लेकिन अरबाज के मना करने के बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई. सूत्रों के मुताबिक, अरबाज ने बीते साल IPL मैचों में लगाये सट्टे से 2.75 करोड़ के नुकसान की बात स्‍वीकार की है.

अरबाज खान से तला‍क के बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से भी जुड़ा. कहा तो यह भी गया कि अर्जुन के वजह से भी अरबाज-मलाइका के रिश्‍तों में दरार पढ़ गई थी. हालांकि अर्जुन और मलाइका ने हमेशा इससे इंकार ही किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola