रणवीर-दीपिका की शादी में मोबाइल फोन नहीं ले जा पायेंगे मेहमान, ये है वजह

Updated at : 17 Aug 2018 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
रणवीर-दीपिका की शादी में मोबाइल फोन नहीं ले जा पायेंगे मेहमान, ये है वजह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों इस साल 20 नवंबर को विवाह बंधन में बंध जायेंगे. इससे पहले पिछले साल विराट कोहली-अनुष्‍का शर्मा, सोनम कपूर-आनंद आहूजा और नेहा धूपिया-अंगद बेदी की शादियों ने सुर्खियों बटोरी थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी की डेट फाइनल है […]

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों इस साल 20 नवंबर को विवाह बंधन में बंध जायेंगे. इससे पहले पिछले साल विराट कोहली-अनुष्‍का शर्मा, सोनम कपूर-आनंद आहूजा और नेहा धूपिया-अंगद बेदी की शादियों ने सुर्खियों बटोरी थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी की डेट फाइनल है और मेहमानों की पूरी लिस्‍ट बनकर तैयार हो गई है. लेकिन अनुष्‍का और सोनम की शादी से सबक लेकर इस कपल ने एक बड़ा कदम उठाया है.

डीएनए की रिपोट के मुताबिक, दीपिका और रणवीर ने फैसला किया है कि उनकी शादी में जो मेहमान आयेंगे उनसे रिक्‍वेस्‍ट की गई है कि वो अपने साथ मोबाइल और कैमरा ना लायें.

दीपिका और रणवीर इस अपनी शादी को खास तो बनाना ही चाहते हैं इसके अलावा वे प्राइवेसी पर भी खास ध्‍यान दे रहे हैं. बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तसवीरें और वीडियोज काफी वायरल हो गये थे. हालांकि बाद में सोनम के पिता अनिल कपूर ने कहा था कि यह एक प्राइवेट फंक्‍शन था और उन्‍होंने मोबाइल से फोटो-वीडियो शूट करने के‍ लिए मना किया था.

लेकिन अनिल कपूर ने यह भी कहा था कि किसी को फोटो-वीडियो लेने से कैसे मना किया जा सकता है. शायद इसीलिए रणवीर-दीपिका ने ऐसा फैसला किया हो. बताया जा रहा है कि शादी में चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया जायेगा. हालांकि अभी तक दीपिका और रणवीर की तरफ से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्‍टेटमेंट नहीं आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola