कैंसर से जूझ रही सोनाली को अनुपम खेर का भावुक संदेश, कहा- ''वह मेरी हीरो है''

मुंबई : बॉलिवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने जब कैंसर के बारे में खुलासा किया तो फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर कोई हैरान रह गया. इसके बाद से कई बॉलिवुड सेलेब्स ने कैंसर पीड़ित सोनाली के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की. अब अभिनेता अनुपम खेर ने सोनाली बेंद्रे के लिए एक भावुक संदेश […]
मुंबई : बॉलिवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने जब कैंसर के बारे में खुलासा किया तो फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर कोई हैरान रह गया. इसके बाद से कई बॉलिवुड सेलेब्स ने कैंसर पीड़ित सोनाली के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की. अब अभिनेता अनुपम खेर ने सोनाली बेंद्रे के लिए एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर लिखा है.
अनुपम खेर पिछले दिनों न्यू यॉर्क में थे. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मैंने सोनाली बेंद्रे के साथ कुछ फिल्में की हैं. हम मुंबई में कई बार सामाजिक रूप से मिल चुके हैं. वह काफी खुशमिजाज और बेहतरीन इंसान हैं. हालांकि, यह केवल पिछले 15 दिनों की बात है, जब मुझे उनके साथ न्यू यॉर्क में कुछ क्वॉलिटी टाइम बिताने का अवसर प्राप्त हुआ. मैं आसानी से कह सकता हूं ‘वह मेरी हीरो हैं’.
इस ट्वीट के साथ अनुपम ने सोनाली की मुस्कुराते हुए एक खूबसूरत तस्वीर भी पोस्ट की है. इस तस्वीर की बात करें तो यह सोनाली ने अपने बाल कटवाने के बाद पोस्ट की थी. यहां चर्चा कर दें कि 43 वर्षीय सोनाली बेंद्रे सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और शुभचिंतकों को लगातार अपने स्वास्थ्य की जानकारी देती रहती हैं.
I have done few films with @iamsonalibendre. We’ve met socially many times in Mumbai. She always has been bright & a very warm person. But it is only in the last 15days that I got the opportunity to spend some quality time with her in NY. And I can easily say,”She is my HERO.”😍 pic.twitter.com/z6iBe2s7fy
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 12, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




