ePaper

ऐश्‍वर्या राय का खुलासा, सलमान खान ने ठुकरा दी थी उनकी यह फिल्‍म

Updated at : 08 Aug 2018 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
ऐश्‍वर्या राय का खुलासा, सलमान खान ने ठुकरा दी थी उनकी यह फिल्‍म

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन बॉलीवुड के लिए एक खूबसूरत तोहफा है. वे न सिर्फ फैंस और फिल्‍म इंडस्‍ट्री की चहेती हैं बल्कि वे एक ऐसी सदाबहार शख्सियत है जिन्‍होंने अपने दम पर एक खास नाम कमाया है. उनकी हालिया फिल्‍म ‘फन्‍ने खां’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों और क्रिटिक्स से उन्‍हें मिला-जुला रिस्‍पांस […]

विज्ञापन

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन बॉलीवुड के लिए एक खूबसूरत तोहफा है. वे न सिर्फ फैंस और फिल्‍म इंडस्‍ट्री की चहेती हैं बल्कि वे एक ऐसी सदाबहार शख्सियत है जिन्‍होंने अपने दम पर एक खास नाम कमाया है. उनकी हालिया फिल्‍म ‘फन्‍ने खां’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों और क्रिटिक्स से उन्‍हें मिला-जुला रिस्‍पांस मिल रहा है. लेकिन हाल ही में उन्‍होंने सलमान खान के बारे में ऐसा खुलासा किया कि हर कोई हैरान रह गया.

‘फन्‍ने खां’ के प्रमोशन के दौरान एक वेब पोर्टल ने जब ऐश से पूछा- क्‍या वे जोश में शाहरुख खान की बहन के किरदार में सहज थी, जबकि मोहब्‍बतें में उन्‍होंने किंग खान की प्रेमिका का किरदार निभाया था.

ऐश्‍वर्या ने बताया कि,’ यह फिल्‍म (जोश) पहले सलमान खान और आमिर खान का ऑफर हुई थी. उनके मना करने के बाद यह रोल शाहरुख को मिला था.’ बता दें साल 2000 में आयी इस फिल्‍म में शाहरुख और ऐश्‍वर्या ने पहली बार स्‍क्रीन शेयर किया था. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ कमाल तो नहीं कर पाई थी लेकिन इसकी किरदार याद रह गये.

बता दें कि ऐश्‍वर्या और सलमान खान ने संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था. इस दौरान दोनों के अफेयर की काफी चर्चाएं हुई थीं. हालांकि बाद में दोनों के रिश्‍ते में कड़वाहट आ गई और दोनों ने फिर कोई फिल्‍म साथ नहीं की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola