VIDEO: जाह्नवी कपूर-ईशान खट्टर ने खुले मैदान में किया ऐसा वर्कआउट, छूटे पसीने

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में दोनों स्टार्स देर रात एक खुले मैदान में ट्रेनर के साथ वर्क आउट करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जाह्नवी और ईशान काफी मुश्किल वर्कआउट करते […]
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में दोनों स्टार्स देर रात एक खुले मैदान में ट्रेनर के साथ वर्क आउट करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जाह्नवी और ईशान काफी मुश्किल वर्कआउट करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को फैंस लाइक और शेयर करते नहीं थक रहे हैं. दोनों स्टार्स की बॉडी काफी फिट नजर आ रही हैं.
इस वीडियो से साफ है कि वो अपनी बॉडी और मेंटेन रखने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करते हैं और जमकर पसीना बहाते हैं. जाह्नवी-ईशान का वीडियो manav.manglani नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है.
स्टार किड होने के नाते जाह्नवी और ईशान डेब्यू से पहले ही चर्चा में थे. दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है. फिल्म में जाह्नवी और ईशान की रोमांटिक कैमेस्ट्री को बेहद पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया. यह फिल्म डेब्यू स्टार्स की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










