VIDEO: फोटोशूट में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, ईशान ने भी दिये पोज़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2018 11:25 AM
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर अपनी फिल्म धड़क को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की यह पहली फिल्म है. जाह्नवी की एक्टिंग दर्शकों को पसंद आई है. अब जाह्नवी और ईशान फिर चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों ने मशहूर मैगज़ीन फिल्मफेयर के लिए एक फोटोशूट करवाया […]
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर अपनी फिल्म धड़क को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की यह पहली फिल्म है. जाह्नवी की एक्टिंग दर्शकों को पसंद आई है. अब जाह्नवी और ईशान फिर चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों ने मशहूर मैगज़ीन फिल्मफेयर के लिए एक फोटोशूट करवाया है. जाह्नवी और ईशान के इस पहले फोटोशूट की खूब चर्चा हो रही है. जाह्नवी और ईशान दोनों इस फोटोशूट में कमाल के लग रहे हैं.
जाह्नवी और ईशान के इसी फोटोशूट का एक ‘बिहाईंड द सीन’ वीडियो फिल्मफेयर ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों की कैमेस्ट्री शानदार लग रही है.
वीडियो में जाह्नवी बोल्ड अंदाज में भी नजर आ रही हैं. दोनों शूट के दौरान मस्ती करते दिख रहे हैं. ईशान और जाह्नवी ने एकसाथ कई बेहतरीन तसवीरें भी खिंचवाई है. वीडियो में दोनों का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है. ईशान और जाह्नवी की कैमेस्ट्री ‘धड़क’ में भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.
बता दें जाह्नवी और ईशान की फिल्म ‘धड़क’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने समीक्षकों की भी वाहवाही लूटी है. पहली ही फिल्म से जाह्नवी कपूर स्टार बन गई हैं. ‘धड़क’ का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










