कुछ नया नहीं होने पर नवाज के साथ काम नहीं करेंगे : अनुराग कश्यप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2018 9:55 AM
मुंबई : फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का कहना है कि वह अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना तब बंद कर देंगे जब दर्शकों को देने के लिए उनके पास कुछ नहीं होगा. कश्यप की ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘देव डी’ फिल्मों में नवाज के छोटे रोल थे. इसके बाद ‘गैंग आफ वासेपुर’ श्रृंखला के जरिये […]
मुंबई : फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का कहना है कि वह अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना तब बंद कर देंगे जब दर्शकों को देने के लिए उनके पास कुछ नहीं होगा. कश्यप की ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘देव डी’ फिल्मों में नवाज के छोटे रोल थे. इसके बाद ‘गैंग आफ वासेपुर’ श्रृंखला के जरिये नवाज ने फिल्म जगत में एक अलग पहचान बनायी. दोनों ने ‘ रमन राघव 2.0′ में साथ काम किया और इस वक्त जोड़ी की नेटफ्लिक्स ओरिजनल पर श्रृंखला ‘सेक्रेड गेम्स’ उपलब्ध है.
कश्यप ने कहा कि, वे लोग हमेशा ‘कुछ नया’ करना चाहते हैं. यदि असहज महसूस करेंगे तो वह स्वयं और उनके पसंदीदा अभिनेता दोहराव नहीं करेंगे.
उन्होंने कहा कि जब नवाज और वह एक साथ काम करने से ऊब जायेंगे तब एक दूसरे से ‘तलाक’ ले लेंगे. हम जानते हैं कि हम साथ क्यों काम कर रहे हैं. यदि हमारे पास कुछ नया नहीं होगा तो नवाज और वह साथ काम नहीं करेंगे.
बतौर निर्देशक कश्यप का कहना है कि वह नवाज को सीमा में नहीं बांधना चाहते और अभिनेता ‘निसंदेह’ उन पर विश्वास करते हैं. आधुनिक मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘सेक्रेड गेम्स’ में नवाज के अलावा सैफ अली खान और राधिका आप्टे की अहम भूमिकाएं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










