ePaper

वेडिंग एनिवर्सरी पर मालदीव में छुट्टियां मना रहीं दिव्यांका, देखें वीडियो

Updated at : 10 Jul 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
वेडिंग एनिवर्सरी पर मालदीव में छुट्टियां मना रहीं दिव्यांका, देखें वीडियो

मुंबई : टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ मालदीव में अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाने में बिजी हैं. यहां चर्चा कर दें कि दिव्यांका ने 2 साल पहले 8 जुलाई को भोपाल में बड़े ही भव्य अंदाज में शादी की थी. दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति […]

विज्ञापन

मुंबई : टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ मालदीव में अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाने में बिजी हैं. यहां चर्चा कर दें कि दिव्यांका ने 2 साल पहले 8 जुलाई को भोपाल में बड़े ही भव्य अंदाज में शादी की थी. दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के साथ छुट्टियां मनाते हुए कुछ फोटो और बूमबर्ग वीडियो शेयर किये हैं जिसमें वह बेहद ही शानदार ड्रेस में नजर आ रही है.

दिव्यांका और विवेक मालदीव के बीच पर भी अलग अंदाज में दिख रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘दो साल पहले, इस समय हम संगीत के गानों पर डांस कर रहे थे. आज, यह बेहद शांत समय है.’ विवेक दहिया ने भी बेहद प्यार भरे अंदाज में अपनी पत्नी दिव्यांका को विश किया. मालदीव लैंड होने से पहले यह कपल श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रुके थे. जहां की कुछ तस्वीरें दोनों ने शेयर की.

https://www.instagram.com/p/Bk9rduqAyOc/

दिव्यांका त्रिपाठी ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से सुर्खियों में आई थीं, और उन्होंने इस सीरियल में डबल रोल किया था. उनका शो ‘ये है मोहब्बतें’ 2013 में शुरू हुआ था, और अभी तक चल रहा है. इसकी लोकप्रियता बरकरार है, और इशिता के कैरेक्टर को हर कोई पसंद करते हैं. दिव्यांका त्रिपाठी मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी पर बतौर एंकर से किया था. उन्होंने एक्टिंग डेब्यू की शुरुआत दूरदर्शन की टेलीफिल्म्स से किया था. 2017 में वे पति विवेक दहिया के साथ ‘नच बलिये’ में शामिल हुई थीं.

https://www.instagram.com/p/BlBMvoonpdx/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola