जाह्नवी कपूर और ईशान ने झिंगाट गाने पर दी लाइव परफॉरमेंस
Updated at : 28 Jun 2018 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : जाह्नवी कपूर-ईशान खट्टर की फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज हो रही है. ये मराठी सुपरहिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है. टाइटल ट्रैक के बाद फिल्म का दूसरा गाना झिंगाट रिलीज हो गया है. ये एक पार्टी सांग है. इस गाने के लांच इवेंट पर जाह्नवी-ईशान ने जमकर डांस किया. पहली बार […]
विज्ञापन
मुंबई : जाह्नवी कपूर-ईशान खट्टर की फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज हो रही है. ये मराठी सुपरहिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है. टाइटल ट्रैक के बाद फिल्म का दूसरा गाना झिंगाट रिलीज हो गया है. ये एक पार्टी सांग है. इस गाने के लांच इवेंट पर जाह्नवी-ईशान ने जमकर डांस किया. पहली बार जाह्नवी कपूर किसी इवेंट में डांस करते नजर आई हैं. जाह्नवी और ईशान दोनों ही बेहतरीन डांसर है.
इस बात का सबूत झिंगाट के वीडियो में दिखाई दे रहा है. मूवी सैराट का ये पॉपुलर सॉन्ग हिंदी रीमेक में भी रखा गया है. झिंगाट के हिंदी वर्जन को भी अजय-अतुल ने गाया और कंपोज किया है. इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. गाने में जाह्नवी-ईशान के डांसिंग स्किल्स देखने को मिल रहे हैं. डांसिग की बात करें तो ईशान-जाह्नवी पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. झिंगाट के हिंदी वर्जन में मराठी धुन को शामिल किया गया है.
इसके बोल इंग्लिश, हिंदी और राजस्थानी में हैं. गाने का रिव्यू करें तो वैसे एनर्जी और पागलपन की बात करें तो ये गाना मराठी वर्जन से कमजोर है. ईशान एनर्जेटिक दिख रहे हैं, लेकिन जाह्नवी इंप्रेस नहीं लगती. हालांकि वे बेहद खूबसूरत जरूर लग रही हैं. मराठी झिंगाट गाने की आर्ची के मुकाबले जाह्नवी की एनर्जी लो नजर आती है. फिल्म की बात करें तो शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर और हीरू जौहर कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




