ePaper

बोलीं मनीषा कोइराला-हमेशा से संजय दत्त की प्रशंसक रही हूं

Updated at : 28 Jun 2018 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
बोलीं मनीषा कोइराला-हमेशा से संजय दत्त की प्रशंसक रही हूं

मुंबई : अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कहा है कि वह तेलुगू फिल्म ‘प्रस्थानम’ की रीमेक में संजय दत्त के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. मनीषा हाल ही में नेटफ्लिक्स के ‘लस्ट स्टोरीज’ में नजर आईं थीं. मनीषा ने मुंबई में मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म ‘संजू’ के प्रचार के दौरान संवाददाताओं से बात […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कहा है कि वह तेलुगू फिल्म ‘प्रस्थानम’ की रीमेक में संजय दत्त के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. मनीषा हाल ही में नेटफ्लिक्स के ‘लस्ट स्टोरीज’ में नजर आईं थीं. मनीषा ने मुंबई में मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म ‘संजू’ के प्रचार के दौरान संवाददाताओं से बात की.

दोनों कलाकार इससे पहले ‘यलगार’, ‘कारतूस’, ‘बाघी’ सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. लगभग 10 वर्षो बाद दोनों तेलुगू फिल्म ‘प्रस्थानम’ के रीमेक पर काम कर रहे हैं. अपनी नई फिल्म पर बात करते हुए मनीषा ने बताया, मैं बहुत रोमांचित हूं कि मुझे फिर से उनके साथ काम करने का मौका मिला.

यह उनकी होम प्रोडक्शन और दक्षिण भारतीय फिल्म का रीमेक है. उन्होंने कहा, तेलुगू फिल्म के निर्देशक हिंदी संस्करण को भी निर्देशित कर रहे हैं. यह राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक्शन से भरपूर पारिवारिक फिल्म है. मैं बहुत उत्साहित हूं और इस फिल्म में काम के लिए बेताब हूं. ‘प्रस्थानम’ मूल रूप से देव कट्टा द्वारा लिखी और निर्देशित की गई, और वही हिंदी संस्करण का निर्देशन भी करेंगे.

बता दें, संजय दत्त की रही बायोपिक में मनीषा कोईराला उनकी मां नरगिस का किरदार निभा रही हैं. यह फिल्म संभवत: इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola