कैरियर के सबसे बड़े गाने की शूटिंग करेंगी ऐश्वर्या

मुंबई : ऐश्वर्या राय बच्चन इस सप्ताह अपने कैरियर के सबसे बड़े गाने की शूटिंग करने जा रही हैं. ये गाना उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फन्ने खां’ के लिए शूट किया जाना है, जिसमें इस गाने को आवाज दिया है सुनिधि चौहान ने. कहा जा रहा है कि इस गाने में ऐश्वर्या राय को ‘इंडियन मडॉना’ […]
मुंबई : ऐश्वर्या राय बच्चन इस सप्ताह अपने कैरियर के सबसे बड़े गाने की शूटिंग करने जा रही हैं. ये गाना उनकी अपकमिंग फिल्म ‘फन्ने खां’ के लिए शूट किया जाना है, जिसमें इस गाने को आवाज दिया है सुनिधि चौहान ने. कहा जा रहा है कि इस गाने में ऐश्वर्या राय को ‘इंडियन मडॉना’ की तरह पेश किया जाएगा. ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए अपने कैरियर का सबसे बड़ा गाना शूट करने जा रही हैं.
इस फिल्म के डायरेक्टर अतुल मांजरेकर ने मिरर से बातचीत में कहा कि, ‘ऐश्वर्या यंगस्टर्स के बीच काफी पॉप्यूलर हैं. उनका किरदार एक शानदार डांसर और सिंगर का है, जो ग्लोबल मंच पर परफॉर्म करती दिखेंगी. उनके किरदार पर काम करने के दौरान हमने कई कोरियोग्राफर का पता लगाया, जो कि इंटरनेशनल लाइव शोज किया करते हैं. फ्रैंक दुनिया में बेस्ट हैं और इसलिए हम��े उनसे संपर्क करने का फैसला लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










