ePaper

राखी सावंत और अर्शी खान ने सलमान खान से कर डाली 5 करोड़ की डिमांड, जानें वजह

Updated at : 21 Jun 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
राखी सावंत और अर्शी खान ने सलमान खान से कर डाली 5 करोड़ की डिमांड, जानें वजह

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की रेस-3 बॉक्स ऑफिस पर कमाई का क्रम जारी रखे हुए है. ईद पर रिलीज हुई सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडिस, डेजी शाह और साकिब सलीम की एक्शन फिल्म ने पांच दिन में 130 करोड़ रुपये कमाये हैं. फिल्म की जबरदस्त कमाई ने दो […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की रेस-3 बॉक्स ऑफिस पर कमाई का क्रम जारी रखे हुए है. ईद पर रिलीज हुई सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नांडिस, डेजी शाह और साकिब सलीम की एक्शन फिल्म ने पांच दिन में 130 करोड़ रुपये कमाये हैं. फिल्म की जबरदस्त कमाई ने दो अभिनेत्रियों को पैसे मांगने का बहाना दे दिया है. इन दोनों के नाम राखी सावंत और अर्शी खान हैं. ‘जी हां’ बिग बॉस में नजर आ चुकीं अर्शी खान और अकसर सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत ने सलमान खान से पांच करोड़ रु की डिमांड कर दी है.

जब ‘रेस-3’ के 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के संबंध में अर्शी खान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सलमान खान को फिल्म की कमाई में से कम से कम पांच करोड़ रुपये मुझे देने चाहिए." इतना ही नहीं, अर्शी खान ने जो किया सो किया. डिमांड के मामले में राखी सावंत भी पीछे नहीं दिखीं और उन्होंने भी अपनी इच्छा सार्वजनिक की. राखी सावंत ने कहा कि "मैंने भी ‘रेस-3’ का प्रचार किया है. मैंने लोगों से फिल्म देखने की गुजारिश की तो मुझे भी कुछ पैसे मिलने चाहिए.

सलमान के बेहतरीन अभिनय से प्रभावित राखी ने कहा कि फिल्म में वह सिल्वेस्टर स्टेलॉन (हॉलीवुड अभिनेता) की तरह नजर आये. अर्शी ने कहा कि उन्होंने सलमान के कारण फिल्म देखी और उनके जैसा कोई नहीं है. फिल्म ने महज तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली.

यदि आपको याद हो तो दोनों बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं. अर्शी खान को तो सलमान कान से काफी डांट भी पड़ी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola