शाहरूख ने कुछ इस तरह दी अपने फैन्स को ईद की बधाई...

Published at :16 Jun 2018 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरूख ने कुछ इस तरह दी अपने फैन्स को ईद की बधाई...

मौका ईद का हो और शाहरूख अपने फैन्स को ईद की बधाई देना भूल जाएं ऐसा तो शायद ही कभी हुआ हो, हमेशा ही शाहरूख ईद अपने फैन्स के बीच ही मनाते हैं….लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि किंग खान फिलहाल ‘जीरो’ की शूटिंग को लेकर अमेरिका में हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने […]

विज्ञापन

मौका ईद का हो और शाहरूख अपने फैन्स को ईद की बधाई देना भूल जाएं ऐसा तो शायद ही कभी हुआ हो, हमेशा ही शाहरूख ईद अपने फैन्स के बीच ही मनाते हैं….लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि किंग खान फिलहाल ‘जीरो’ की शूटिंग को लेकर अमेरिका में हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने फैन्स को समय पर ईद की बधाई देना नहीं भूले.

बता दें कि शाहरूख ने ईद के मौके पर अपने बेटे अबराम के साथ एक फोटो शेयर किया है, जिसमें ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि "ईद के मौके पर आंखों में हमेशा प्यार होता है और हमारा जो भी है सब आपका है..आपको और आपके परिवार को ईद की ढेरों बधाईयां."

हाल ही में किंग खान ने ‘जीरो’ का टीजर भी रिलीज किया है जिसमें बादशाह और सुल्तान सलमान साथ नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं. फिल्म के टीजर को दर्शक खूब सराह रहे हैं. फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola