भोजपुरी एक्ट्रेस काजल को किस्सी के बदले मिला किस, देखें वीडियो

मुंबई : भोजपुरी की स्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी दमदार एक्टिंग और डांस के लिए काफी मशहूर हैं. उनकी हाल ही में रिलीज हुई ‘दिवानापन’ और ‘नाग देव’ फिल्म लोगों को काफी पसंद आयी. इंटरनेट पर ‘दिवानापन’ लगभग 2 करोड़ लोगों ने फिल्म देखी. बॉलीवुड स्टार्स की तरह वह भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर […]
मुंबई : भोजपुरी की स्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी दमदार एक्टिंग और डांस के लिए काफी मशहूर हैं. उनकी हाल ही में रिलीज हुई ‘दिवानापन’ और ‘नाग देव’ फिल्म लोगों को काफी पसंद आयी. इंटरनेट पर ‘दिवानापन’ लगभग 2 करोड़ लोगों ने फिल्म देखी.
बॉलीवुड स्टार्स की तरह वह भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं. काजल अपनी तस्वीरें और वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं. गुरुवार को काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह एक डॉगी के साथ दिख रही है. काजल के इस वीडियो में वह अपने डॉगी के साथ खेल रही हैं और अचानक डॉगी उनके गाल पर किस कर लेता है. इस पर काजल भी अपने डॉगी को प्यार से किस करती हैं.
इस क्यूट वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आया. इस वीडियो में उन्होंने लिखा, ‘किस्सी के बदले किस्सी. हालांकि इस वीडियो पर उनके फैन्स ने भी रिस्पॉन्स किया है. उन्होंने इससे पहले भी अपने डॉगी के साथ कई तस्वीरें शेयर की है.
VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




