ePaper

''लवरात्र‍ि'' का हिंदू संगठन ने किया विरोध, सलमान को पीटने पर 2 लाख के ईनाम की घोषणा

Updated at : 02 Jun 2018 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
''लवरात्र‍ि'' का हिंदू संगठन ने किया विरोध, सलमान को पीटने पर 2 लाख के ईनाम की घोषणा

सलमान खान अपने प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘लवरात्र‍ि’ से अपने बहनोई को फिल्‍मों में लॉन्‍च करने जा रहे हैं, लेकिन इस फिल्‍म के नाम को लेकर विवाद छिड़ा है.अब विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के नए संगठन ‘हिंदू ही आगे’ इसके नाम के खिलाफ खड़ी हो गई है. ‘हिंदू ही आगे’ के […]

विज्ञापन

सलमान खान अपने प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘लवरात्र‍ि’ से अपने बहनोई को फिल्‍मों में लॉन्‍च करने जा रहे हैं, लेकिन इस फिल्‍म के नाम को लेकर विवाद छिड़ा है.अब विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के नए संगठन ‘हिंदू ही आगे’ इसके नाम के खिलाफ खड़ी हो गई है. ‘हिंदू ही आगे’ के आगरा इकाई प्रमुख गोविंद पाराशर ने सलमान खान पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है.

पाराशर और संगठन के अन्‍य कार्यकर्ता गुरुवार को आगरा के भगवान टॉकीज पहुंचे और सलमान के पोस्‍टर जलाये. उन्‍होंने सलमान और फिल्‍म लवरात्र‍ि के खिलाफ नारे भी लगाये.

पाराशर का आरोप है कि फिल्‍म को जानबूझकर हिंदी त्‍योहार नवरात्र‍ि के दौरान रिलीज के लिए निर्धारित किया गया है. उन्‍होंने कहा,’ सलमान खान ‘नवरात्र‍ि’ को विकृत कर फिल्‍म बना रहे हैं. ‘नवरात्र‍ि’ एक धार्मिक त्‍योहार है जिसके साथ करोड़ों हिंदुओं की भावनायें जुड़ी है. हम सलमान के ऐसे इरादों की निंदा करते हैं और फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं.’

उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा,’ अगर फिल्‍म को सिनेमाघरों में दिखाने की इजाजत दी गई तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे. हिंदे के आगे कि शहर इकाई अध्‍यक्ष के तौर पर मैंने ऐलान किया है कि फिल्‍म अभिनेता सलमान खान को सार्वजनिक रूप से पीटने वाले व्‍यक्ति को दो लाख का ईनाम दूंगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola