पत्नी से अलग रह रहे हैं अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, अर्जुन अब अपनी पत्नी मेहर से अलग रह रहे हैं. दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही है जिसके बाद अर्जुन ने ऐसा कदम उठाया. कहा तो यह भी जा रहा […]
अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, अर्जुन अब अपनी पत्नी मेहर से अलग रह रहे हैं. दोनों के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही है जिसके बाद अर्जुन ने ऐसा कदम उठाया. कहा तो यह भी जा रहा है कि रितिक रोशन की एक्स वाईफ सुजैन खान से अर्जुन की नजदीकियां बढ़ गई है जो मेहर को कतई मंजूर नहीं.
कहा जा रहा था कि सुजैन के साथ अर्जुन की बढ़ती नजदीकियों के चलते अब उनकी पत्नी मेहर जेसिया काफी नाराज हैं. हालांकि दोनों ने अपनी बेटियों माहिका और मायरा के लिए रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश की.
कई बार अर्जुन और मेहर दोनों बच्चों को लेकर वेकेशन पर भी गये. कुछ समय तक दोनों के बीच सबकुछ ठीकठाक रहा अब फिर से दोनों के बिगड़ते रिश्तें की खबरें आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, मेहर दोनों बेटियों के साथ रह रही है और अर्जुन कहीं और रह रहे हैं.
बता दें कि रितिक और सुजैन के तलाक की वजह भी कहीं न कहीं अर्जुन को माना गया था. साल 2012 में रितिक और सुजैन के तलाक के बाद अर्जुन से उनकी और ज्यादा नजदीकियों की खबरें सुनने को मिली थी.
अर्जुन और मेहर ने साल 1998 में शादी की थी. मेहर साल 1996 में फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं और सबसे फेमस मॉडल्स की लिस्ट में शुमार की जाती हैं. वहीं अर्जुन ने ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने ‘आंखें’, मोक्ष’, ‘दिल है तुम्हारा’, ‘दिल का रिश्ता’, ‘डॉन’, ‘ओम शांति ओम’, ‘हाउसफुल’, ‘राजनीति’,’डैडी’ जैसी फिल्मों में काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










