ePaper

RSS पर बनेगी 180 करोड़ की फिल्म, अक्षय कुमार हीरो, ''बाहुबली'' के लेखक ने लिखी कहानी, लोकसभा चुनावों से पहले होगी रिलीज...!

Updated at : 07 May 2018 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
RSS पर बनेगी 180 करोड़ की फिल्म, अक्षय कुमार हीरो, ''बाहुबली'' के लेखक ने लिखी कहानी, लोकसभा चुनावों से पहले होगी रिलीज...!

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि पर एक मेगा बजट फिल्म बनायी जा रही है. फिल्म की स्क्रिप्ट ‘बाहुबली’ और ‘बजरंगी भाईजान’ फेम विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है. स्क्रिप्ट फाइनलहो चुकी है, जिसे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हरी झंडी दिखा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघ पर बनने वाली इस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि पर एक मेगा बजट फिल्म बनायी जा रही है. फिल्म की स्क्रिप्ट ‘बाहुबली’ और ‘बजरंगी भाईजान’ फेम विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है. स्क्रिप्ट फाइनलहो चुकी है, जिसे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हरी झंडी दिखा दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघ पर बनने वाली इस फिल्म का बजट लगभग 180 करोड़ रुपये रखा गया है. फिल्म बनाने के लिए डायरेक्टर और स्टार कास्ट फाइनल किया जा रहा है. इस फिल्म को अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज करने की योजना है.

खबरों के अनुसार, यह फिल्म बनाने का आइडिया कन्नड़ सिनेदिग्गज लहरी वेलु को आया. वह कहते हैं, ‘बाहुबली’ की सफलता देखकर लगा कि क्यों न संघ पर फिल्म बनायी जायी. तब मैं यह आइडिया लेकर बाहुबली फेम एस राजमौली के पिता विजेंद्र प्रसाद के पास गया. उन्होंने स्क्रिप्ट लिखी. इसके बाद हम स्क्रिप्ट लेकर संघ प्रमुख से मिले, जिसे देख उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की.

वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मेगा बजट फिल्म का निर्माण कर्नाटक बीजेपी और लाहरी रिकॉर्डिंग कंपनी के मालिक तुलसीराम नायडू अपने छोटे भाई मनोहर नायडू के साथ मिल कर करेंगे. फिल्म का नाम ‘संघ’ या ‘भगवाध्वज’ रखा जा सकता है.

विजयेंद्र प्रसाद इसमें आरएसएस की शुरुआत से लेकर अब तक के इतिहास और उसकी उपलब्धियों के बारे में बतायेंगे. बताया जा रहा है कि आरएसएस पर जो फ‍िल्‍म बनने जा रही है, उसमें संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार, नेता एमएस गोलवलकर, वीर सावरकर, के सुदर्शन, मोहन भागवत समेत कई सीन‍ियर नेताओं को दिखाया जायेगा.

चर्चा है कि इस प्रोजेक्‍ट के ल‍िए लीड रोल के लिए अक्षय कुमार का नाम सामने आ रहा है. वहीं, इस फिल्म में अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए बॉलीवुड के कई एक्‍टर्स एक साथ आ रहे हैं. फिल्म को हिंदी भाषा में बनाया जायेगा और इसके बाद इसे तेलुगू, तमिल, कन्नड़ जैसी भाषाओं में डब क‍िया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola