शादी के बाद मिलिंद सोमन-अंकिता कोनवार की पहली तसवीर, निहारते रह गये बस

बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कोनवार संग शादी कर ली. दोनों ने 22 अप्रैल को दोनों महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से कुछ किलोमीटर दूर बीच के किनारे बसे अलीबाग में सात फेरे लिये. इस शादी में दोनों के परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त […]
बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कोनवार संग शादी कर ली. दोनों ने 22 अप्रैल को दोनों महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से कुछ किलोमीटर दूर बीच के किनारे बसे अलीबाग में सात फेरे लिये. इस शादी में दोनों के परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए. अब इस कपल की शादी के बाद पहली तसवीर सामने आई है जिसमें दोनों एकदूसरे को निहार रहे हैं.
मंगलवार को अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक तसवीर शेयर की. इस तसवीर में अंकिता अपने पति मिलिंद सोमन के पास बैठी है. व्हाइट-गोल्डन साड़ी में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
https://www.instagram.com/p/Bh8UjNyhoUR/
मिलिंद और अंकिता की शादी के बाद ली गई इस तसवीर को बेहद पसंद किया जा रहा है. इस तसवीर के साथ अंकिता ने प्यार का इजहार करते एक रोमांटिक सा कैप्शन भी लिखा है. बता दें कि अंकिता मिलिंद से 25 साल छोटी हैं. दोनों पिछले काफी समय से एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. शादी के पहले भी दोनों की आउंटिंग करते कई तसवीरें सामने आ चुकी है. दोनों की शादी की तसवीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.
यहां भी पढ़ें : चुपके-चुपके एकदूसरे से गुफ़्तगू करते दिखे रणबीर -दीपिका, Video Viral
कौन है अंकिता कोनवार
गुवाहाटी, असम से ताल्लुक रखनेवाली 27 वर्षीया अंकिता का असली नाम सुंकुस्मिता कोनवार है. वर्ष 2013 में उन्होंने एयर एशिया में बतौर केबिन क्रू केबिन एग्जीक्यूटिव के रूप में नौकरी की शुरुआत की. 52 वर्ष के मिलिंद सोमन करीब चार वर्षों से अंकिता को डेट कर रहे हैं. 2015 में अंकिता ने मिलिंद के साथ पहली 10 हजारी मैराथन भी कंप्लीट की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




