प्रमोशन से बचने के लिए बीमारी का बहाना बनाते हैं टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ अपनी आनेवाली फिल्म बागी 2 के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में दिशा पटानी उनकी कोस्टार हैं. हाल ही में मुंबई में एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर ने कहा कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक ही तरह का सवाल बार-बार घुमा कर पूछे जाने से वे बोर हो जाते हैं क्योंकि […]
टाइगर श्रॉफ अपनी आनेवाली फिल्म बागी 2 के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में दिशा पटानी उनकी कोस्टार हैं. हाल ही में मुंबई में एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर ने कहा कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक ही तरह का सवाल बार-बार घुमा कर पूछे जाने से वे बोर हो जाते हैं क्योंकि उन्हें बार-बार हंस-हंस कर जवाब देना पड़ता हैं.
टाइगर श्रॉफ अभी चार फिल्मों में ही नजर आये हैं लेकिन उनके करियर में वो दौर शुरू हो गया है जिसमें उन्हें पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देने में बोरियत महसूस होती है. इससे बचने के लिए टाइगर श्रॉफ कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं. हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया.
टाइगर ने बताया कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान पत्रकार फिल्म से जुड़े एक ही तरह के सवाल बार-बार पूछते हैं. वे इन सवालों के जवाब देते-देते थक जाते हैं. टाइगर ने कहा कि वे प्रमोशन से बचने के लिए बीमारी का बहाना बनाते हैं. इसका कारण यह भी दिया गया कि ‘बागी 2’ जैसी एक्शन से भरपूर मसाला फिल्म की शूटिंग में वो बहुत थक गए हैं.
हालांकि टाइगर ने यह भी माना कि इस दौरान सबसे अच्छी चीज यह होती है कि उन्हें अपने प्रशंसकों से मिलने का मौका मिलता है. ‘बागी 2’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. इसके गाने भी फैंस को खूब भा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




