ePaper

बिना हेलमेट गाड़ी चलाते फोटो भी मिली तो कटेगा चालान, कुणाल खेमू फंसे

Updated at : 21 Mar 2018 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
बिना हेलमेट गाड़ी चलाते फोटो भी मिली तो कटेगा चालान, कुणाल खेमू फंसे

मुंबई : हेलमेट के बिना बाइक चला कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने की वजह से मुंबई पुलिस ने अभिनेता कुणाल खेमू को ई- चालान जारी किया है. कुणाल ने हालांकि अपनी भूल के लिए माफी मांगी और कहा है कि वह गलत उदाहरण पेश नहीं करना चाहते. ई- चालान उन तस्वीरों के आधार पर […]

विज्ञापन

मुंबई : हेलमेट के बिना बाइक चला कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने की वजह से मुंबई पुलिस ने अभिनेता कुणाल खेमू को ई- चालान जारी किया है. कुणाल ने हालांकि अपनी भूल के लिए माफी मांगी और कहा है कि वह गलत उदाहरण पेश नहीं करना चाहते.

ई- चालान उन तस्वीरों के आधार पर जारी किया गया जिनमें कुणाल दुपहिया वाहन पर हेलमेट नहीं बल्कि टोपी पहने नजर आ रहे हैं. कुणाल ने सोशल मीडिया पर यह कहते हुए माफी मांगी है कि यातायात नियमों का हमेशा पालन किया जाना चाहिए.

मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आज लिखा ,‘ कुणाल खेमू, आपको बाइक पसंद है और हम हर नागरिक की सुरक्षा चाहते हैं. उम्मीद है कि आप इस बात को समझेंगे. एक ई- चालान भेजा जा रहा है.’

उन्होंने ट्वीट किया है, ‘मैंने तस्वीरें देखी हैं और निश्चित रूप से ये शर्मिन्दा करने वाली हैं. मुझे बाइक चलाना पसंद है और हमेशा मैं हेलमेट पहन कर बाइक चलाता हूं. चाहे थोड़ी दूर जाना हो या लंबी दूरी पर जाना हो, हेलमेट हमेशा ही पहनना चाहिए. मैं माफी मांगता हूं। मैं गलत उदाहरण पेश नहीं करना चाहता.’

https://www.instagram.com/p/Bgkuu2ghmI6/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola