ePaper

सलमान खान ने इस अंदाज में किया अपनी नयी फिल्म की रिलीज डेट का एलान

Updated at : 24 Feb 2018 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान ने इस अंदाज में किया अपनी नयी फिल्म की रिलीज डेट का एलान

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान लंबे समय से इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर बने हुए हैं. लेकिन वह ऐसे हैं कि जल्दी किसी को घास तक नहीं डालते. लोग उनके इसी एटीट्यूड के दीवाने हैं. वह जो बोल देते हैं वह मीडिया की सुर्खियां बटोर लेता है और जो पहन लेते हैं, वहीं स्टाइल स्टेटमेंट […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान लंबे समय से इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर बने हुए हैं. लेकिन वह ऐसे हैं कि जल्दी किसी को घास तक नहीं डालते. लोग उनके इसी एटीट्यूड के दीवाने हैं. वह जो बोल देते हैं वह मीडिया की सुर्खियां बटोर लेता है और जो पहन लेते हैं, वहीं स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है.

कुछइसीअंदाज में सलमान खान ने अपने बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म ‘लवरात्री’ कीरिलीजडेट अनाउंस कीहै. अनोखे अंदाज में ‘लवरात्री’ की रिलीज डेट की घोषणा करते सलमान ने जनता को आज के दिन से रिलीज की तारीख तक 224 दिनों की गिनती करने के लिए कहा है. सलमान खान ने ट्विटर पर एेलान किया- लवरात्री आज से 224 दिन बाद रिलीज होगी… बताओ क्या डेट है रिलीज की.

गौरतलब है कि सलमान खानइनदिनों ‘लवरात्री’केजरिये अपने बहनोई और अर्पिता के पति आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लांचिंग की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर सलमान काफी एक्साइटेड हैं. सलमान ने पिछले दिनों वैलेंटाइंस वीक के पहले दिन ट्विटर पर इस फिल्म से लोगों को इंट्रोड्यूस किया था.

आयुष शर्मा और वरिना हुसैन की डेब्यू फिल्म ‘लवरात्री’ 5 अक्तूबर को रिलीज होगी. गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारितइस रोमांटिक ड्रामे कीशुरुआत नवरात्रि के मौकेपर होगा. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर में आयुष शर्मा और वरिना हुसैन अपने हाथों में डांडिया थामे नजर आये.

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की स्टोरी प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक नरेन भट्ट ने लिखी है. फिल्म के डायरेक्टर अभिराज मीनावाला हैं.

बहरहाल, सलमान सलमान खानइनदिनों फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके साथ ही,वह अपने टीवी शो ‘दस का दम’ के तीसरे सीजन कीभी तैयारियां कर रहे हैं.यहशो जूनमें टीवी पर आनेवाला है.बतातेचलें कि सलमान की पिछली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola