ePaper

जरीन खान के साथ ''अक्‍सर 2'' के को-स्‍टार्स ने किया कुछ ऐसा, आ गया था मिनी अटैक!

Updated at : 17 Nov 2017 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
जरीन खान के साथ ''अक्‍सर 2'' के को-स्‍टार्स ने किया कुछ ऐसा, आ गया था मिनी अटैक!

जरीन खान अपनी फिल्‍म ‘अक्‍सर 2’ में अपने बोल्‍ड और हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्‍म आज रिलीज हो रही है. सलमान खान के आपोजिट ‘वीर’ से डेब्‍यू करनेवाली अभिनेत्री के साथ ‘अक्‍सर 2’ में गौतम रोडे और अभिनव शुक्‍ला नजर आयेंगे. शूटिंग के दौरान दोनों जरीन के बहुत अच्‍छे दोस्‍त […]

विज्ञापन

जरीन खान अपनी फिल्‍म ‘अक्‍सर 2’ में अपने बोल्‍ड और हॉट लुक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्‍म आज रिलीज हो रही है. सलमान खान के आपोजिट ‘वीर’ से डेब्‍यू करनेवाली अभिनेत्री के साथ ‘अक्‍सर 2’ में गौतम रोडे और अभिनव शुक्‍ला नजर आयेंगे. शूटिंग के दौरान दोनों जरीन के बहुत अच्‍छे दोस्‍त बन गये थे और सबने सेट पर खूब मस्‍ती भी की. लेकिन क्‍लाईमैक्‍स शूट के दौरान गौतम और अभिनव ने जरीन के साथ कुछ ऐसा किया कि उन्‍हें मिनी अटैक आ गया था.

क्‍लाईमैक्‍स शूट के दौरान गौतम और अभिनव को मस्‍ती सूझी और दोनों ने जरीन पर प्रैंक खेलने का फैसला लिया. लेकिन इस प्रैंक ने जरीन को बुरी तरह से डरा दिया. हुआ यूं कि जरीन अपने वैन में बैठी थीं और अपने डायलॉग पर नजर दौड़ा रही थी. तभी अचानक अभिनव उनके पास दौड़ते आये और कहा गौतम का एक्‍सीडेंट हो गया है और वे घायल है.

जरीन हक्‍की-बक्‍की रही गईं और वे गौतम को देखने के दौड़ी. गौतम जमीन पर पड़े थे और खून जैसा कुछ उनके चेहरे पर था. डर के मारे जरीन चिल्‍लाने लगी और तभी देखा कि गौतम मुस्‍कुरा रहे हैं और फिर सभी हंसने लगे. जरीन को मिनी अटैक आ चुका था, वे दोनों पर खूब चिल्‍लाने लगीं. लेकिन कुछ संभलने के बाद वे हंसने लगीं.

बता दें कि फिल्‍म का ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. ‘अक्‍सर 2’ को अनंत महादेवन ने डायरेक्‍ट किया है. फिल्‍म में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी श्रीसंत भी नजर आनेवाले हैं. अब देखना होगा फिल्‍म में ये तिकड़ी क्‍या धमाल मचाती है. आज विद्या बालन की फिल्‍म ‘तुम्‍हारी सुलु’ भी रिलीज हो रही है. ऐसे में दोनों फिल्‍मों की सीधे-सीधे टक्‍कर होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola