सैफ की ‘शैफ’ से भिड़ रही वरुण की ‘जुड़वा 2’….जानिए किसका पलड़ा होगा भारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘शैफ’ शुक्रवार 6 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है.फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं कि अपने पहले हफ्ते में ही फिल्म 15 करोड़ रुपए कमा सकती है. इसके अलावा माना जा रहा था कि अपने पहले दिन में सैफ की फिल्म 4 करोड़ कमा सकती है.वहीं फिल्म […]
विज्ञापन
सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘शैफ’ शुक्रवार 6 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है.फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं कि अपने पहले हफ्ते में ही फिल्म 15 करोड़ रुपए कमा सकती है.
इसके अलावा माना जा रहा था कि अपने पहले दिन में सैफ की फिल्म 4 करोड़ कमा सकती है.वहीं फिल्म शैफ ने पहले दिन 1.05 करोड़ रुपए कमाये.ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सैफ अली खान की फिल्म शैफ ने अपने पहले दिन में 1.05 करोड़ रुपये की कमाई की है.
इधर, वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वा 2’ है कि लगातार अच्छी कमाई करे ही जा रही है.वहीं दर्शक इन फिल्मों के फेर में बंटते हुए नजर आ रहे हैं.माना जा रहा है, इससे कहीं न कहीं सैफ की ‘शैफ’ पर भी फर्क पड़ेगा़ खबरों के मुतािबक जुड़वा 2 सैफ अली खान की फिल्म शेफ को अच्छी टक्कर देगी. उन्होंने कहा वरुण धवन की फिल्म जुड़वा 2 अब तक काफी अच्छा बिजनेस कर चुकी है.लोग इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं.वहीं शैफ एक नई तरह की पिक्चर है.
दोनों के बीच कड़ी टक्कर होगी.फिल्म का कंटेंट अगर लोगों को पसंद आता है तो यकीनन फिल्म एक हफ्ते के अंदर करीब 15 करोड़ कमा सकती है.गिरीश ने कहा- शेफ को 1500 से 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और उम्मीद यह की जा रही है कि फिल्म पहले ही दिन 4 करोड़ रुपए से शुरुआत करेगी. बता दें, शैफ फिल्म में सैफ और स्वार कांबले बाप बेटे की भूमिका में हैं.
कहानी पिता पुत्र के संबंधों पर आधारित है जिसमें इनके ही इर्द-गिर्द कहानी बुनी गई है.पिता पेशे से शैफ हैं.शैफ बने सैफ का फिल्म में बेटा है जो उनसे खफा रहता है.कारण- उसे लगता है कि उसके पिता उस पर न ध्यान देते हैं और न ही उससे प्यार करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










