ePaper

VIDEO ...जब अक्सर-2 में ब्वॉयफ्रेंड के किसिंग सीन से रूबीना हुई खफा

Updated at : 24 Sep 2017 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO ...जब अक्सर-2 में ब्वॉयफ्रेंड के किसिंग सीन से रूबीना हुई खफा

आगामी फिल्म अक्सर-2 आजकल अपने बोल्ड कंटेंट को लेकर चर्चा में है. इस फिल्म में जरीन खान, अभिनव शुक्ला और गौतम रोडे अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी. मेल एक्टर गौतम और अभिनव के साथ जरीन खान के हॉट सीन्स ने पहले से ही सनसनी मचा रखी है. इस मामले […]

विज्ञापन
आगामी फिल्म अक्सर-2 आजकल अपने बोल्ड कंटेंट को लेकर चर्चा में है. इस फिल्म में जरीन खान, अभिनव शुक्ला और गौतम रोडे अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी. मेल एक्टर गौतम और अभिनव के साथ जरीन खान के हॉट सीन्स ने पहले से ही सनसनी मचा रखी है.
इस मामले में अब खबर है कि गर्लफ्रेंड रुबीना दिलैक को बॉयफ्रेंड के इंटीमेट सीन से दिक्कत हो रही है. फिल्म के गाने और ट्रेलर में किसिंग और बोल्ड सीन की भरमार है. अभिनव के इन सीन्स ने रुबीना को अपसेट कर दिया है. पहले भी खबर आई थी कि रुबीना को इन सीन्स से दिक्कत है.
लेकिन तब दोनों ने ही ऐसी बातों को नकारा था. लेकिन अब खुद अभिनव ने खुलासा किया है कि रुबीना मेरे किसिंग सीन्स को लेकर कंफर्टेबल नहीं थीं. अभिनव ने कहा, ऑनस्क्रीन किसिंग थोड़ी बहुत टेक्निकल होती है. इससे पहले भी मैं अपनी पिछली फिल्म और टीवी सीरियल में किस सीन दे चुका हूं.
उस दौरान बहुत सारे लोग आपको देखने वाले होते हैं तो फीलिंग्स डेवलेप करने का कोई स्कोप नहीं होता. इसलिए आपकी गर्लफ्रेंड का नाराज होने का मतलब नहीं बनता. अभिनव ने कहा, एक एक्ट्रेस होने के बावजूद रुबीना इन सीन्स को लेकर अपसेट हैं. मुझे रुबीना को इस मामले पर समझाना पड़ा. अगर आपका पार्टनर इंटीमेट सीन देखने में सहज महसूस नहीं करता तो ऐसे में उसे फिल्म देखने से बचना चाहिए.

रुबीना लंबे समय से अभिनव को कर रही हैं डेट
रुबीना लंबे समय से टीवी एक्टर अभिनव को डेट कर रही हैं. वे अपने रिलेशन को लेकर बिंदास हैं. दोनों साथ में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. दोनों के रिलेशन में खास बात ये है कि रुबीना के हॉट अंदाज को उनके बॉयफ्रेंड अभिनव कैमरे में कैप्चर किया करते हैं.
रुबीना जीटीवी के पॉपुलर शो ‘छोटी बहू’ में राधिका के रोल से मशहूर हुई थीं. इस सीरियल के पार्ट-2 में भी रूबीना ने छोटी बहू का किरदार निभाया था. आजकल रुबीना कलर्स के पॉपुलर शो ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ में सौम्या का किरदार निभा रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola