ePaper

OMG! सलमान के जीजाजी मौनी रॉय संग नहीं करना चाहते डेब्‍यू, जानें वजह ?

Updated at : 16 Sep 2017 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
OMG! सलमान के जीजाजी मौनी रॉय संग नहीं करना चाहते डेब्‍यू, जानें वजह ?

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान ने कई नये चेहरों को इंडस्‍ट्री में एंट्री दिलाई है. वे जल्‍द ही अपने जीजाजी आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्‍च करने जा रहे हैं. इस फिल्‍म के लिए लीड हीरोइन की तलाश की जा रही है. लेकिन तलाश थोड़ी मुश्किल लग रही है क्‍योंकि आयुष के एक फैसले ने सलमान […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान ने कई नये चेहरों को इंडस्‍ट्री में एंट्री दिलाई है. वे जल्‍द ही अपने जीजाजी आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्‍च करने जा रहे हैं. इस फिल्‍म के लिए लीड हीरोइन की तलाश की जा रही है. लेकिन तलाश थोड़ी मुश्किल लग रही है क्‍योंकि आयुष के एक फैसले ने सलमान को परेशानी में डाल दिया है. दरअसल कहा जा रहा था कि सलमान, आयुष के आपोजिट टीवी सीरीयल ‘नागिन’ की फेमस अभिनेत्री मौनी रॉय को लॉन्‍च करना चाहते थे. लेकिन आयुष को सलमान का यह आइडिया पसंद नहीं आया.

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, आयुष, मौनी के साथ काम नहीं करना चाहते. आयुष चाहते है कि उनकी डेब्‍यू फिल्‍म में कोई फेमस एक्‍ट्रेस हो या फिर कोई नयी एक्‍ट्रेस. आयुष की मांग के बाद एकबार फिर से एक्‍ट्रेस की तलाश शुरू हो गई है. सलमान और मौनी रॉय की भी अच्‍छी दोस्‍ती है. वे कई बार सलमान संग स्‍टेज शेयर करती नजर आई हैं. हाल ही में मौनी सलमान संग ‘बिग बॉस 11’ के प्रोमो में भी नजर आ चुकी हैं.

वहीं सलमान की बात करें तो उन्‍होंने अपनी आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग आबूधाबी में पूरी कर ली है. फिल्‍म में वे शानदार एक्‍शन करते नजर आयेंगे. फिल्‍म में उनके अलावा कैटरीना कैफ भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola