सना खान और उर्वशी रौतेला के साथ ट्रेवलिंग करेंगे गौतम गुलाटी

II रंजन सिन्हा II ‘बिग बॉस 8’ के विनर व अभिनेता गौतम गुलाटी जल्द ही मुकेश मिश्र और काजल कपूर की हिंदी फिल्म ‘ट्रेवलर’ में नजर आयेंगे. फिल्म में गौतम के अलावा खूबसूरत अभिनेत्री सना खान, उर्वशी रौतेला और रविंद्र कुहार भी नजर आयेंगे. इससे पहले गौतम गुलाटी लगभग एक दर्जन टीवी शो में काम […]
II रंजन सिन्हा II
‘बिग बॉस 8’ के विनर व अभिनेता गौतम गुलाटी जल्द ही मुकेश मिश्र और काजल कपूर की हिंदी फिल्म ‘ट्रेवलर’ में नजर आयेंगे. फिल्म में गौतम के अलावा खूबसूरत अभिनेत्री सना खान, उर्वशी रौतेला और रविंद्र कुहार भी नजर आयेंगे. इससे पहले गौतम गुलाटी लगभग एक दर्जन टीवी शो में काम कर चुके हैं, जबकि उनके नाम अब तक चार फिल्में आई हैं. इन फिल्मों में गौतम बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला. गौतम की ये पांचवी हिंदी फिल्म है. इस फिल्म में वे मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.
फिल्म ‘ट्रेवलर’ की शूटिंग इसी साल नवंबर के महीने में थाइलेंड के बेहद खूबसूरत लोकेशंस पर होगी. गौतम गुलाटी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. फिल्म में उनका किरदार चाइलेंजिंग है. इस वजह से इन दिनों गौतम खुद को विशेष रूप से तैयार करने में लगे हैं, ताकि वे अपने किरदार के अनुकूल ढल सकें. एक फ्रेश और एंटरटेनिंग कहानी वाली फिल्म ‘ट्रेवलर’ को बहुचर्चित फ़िल्म गांधीगिरी फेम सनोज मिश्र डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










