दर्शकों को पसंद आ रही बरेली की बर्फी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव की फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ के कलेक्शन के बारे में जानकारों ने अच्छे संकेत नहीं दिये थे, लेकिन इस धारणा को तोड़ते हुए ‘बरेली की बर्फी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दो दिनों में अच्छा कलेक्शन किया है. बरेली की बर्फी ने शुक्रवार को 2.42 करोड़ और शनिवार […]
विज्ञापन
कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव की फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ के कलेक्शन के बारे में जानकारों ने अच्छे संकेत नहीं दिये थे, लेकिन इस धारणा को तोड़ते हुए ‘बरेली की बर्फी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दो दिनों में अच्छा कलेक्शन किया है. बरेली की बर्फी ने शुक्रवार को 2.42 करोड़ और शनिवार को 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अब तक 6.27 करोड़ रुपये कलेक्शन कर लिये हैं.
इससे यही कहा जा सकता है कि अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी बरेली की बर्फी की मिठास दर्शकों को पसंद आ रही है. इसे जंगली पिक्चर्स और बीआर स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. बता दें कि फिल्म का बजट 20 से 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










