ePaper

क्‍या आपने देखी ऐश्‍वर्या और आराध्‍या की ऐसी मस्‍ती, अभिषेक ने शेयर की तस्‍वीर...

Updated at : 23 Jun 2017 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या आपने देखी ऐश्‍वर्या और आराध्‍या की ऐसी मस्‍ती, अभिषेक ने शेयर की तस्‍वीर...

अपने बिजी शेड्यूल के बाद ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने फिल्‍मों से ब्रेक ले लिया है. वो अपनी बेटी आराध्‍या और पति अभिषेक बच्‍चन के साथ हॉलीडे इंज्‍वॉय कर रही हैं. अभिषेक ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक तस्‍वीर शेयर कर है जिसमें ऐश्‍वर्या और आराध्‍या झूले पर झूलते नजर आ रहे हैं. अभिषेक ने कैप्‍शन […]

विज्ञापन

अपने बिजी शेड्यूल के बाद ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने फिल्‍मों से ब्रेक ले लिया है. वो अपनी बेटी आराध्‍या और पति अभिषेक बच्‍चन के साथ हॉलीडे इंज्‍वॉय कर रही हैं. अभिषेक ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक तस्‍वीर शेयर कर है जिसमें ऐश्‍वर्या और आराध्‍या झूले पर झूलते नजर आ रहे हैं. अभिषेक ने कैप्‍शन में ‘हैप्‍पीनेस’ लिखा है. वैसे उनके इस एक शब्‍द ने उनकी फिलिंग को बयान कर दिया है. दरअसल पिछले काफी दिनों से ऐश्‍वर्या और अभिषेक अपनी बेटी के साथ टाइम स्‍पेंड नहीं कर पा रहे थे. शायद इसी कारण एकसाथ टाइम स्‍पेंड करने का प्‍लान किया होगा.

https://www.instagram.com/p/BVpwCebhJi-/

पिछले दिनों ऐश कान फिल्‍म फेस्टिवल 2017 को लेकर बिजी थीं. इससे पहले वे करण जौहर की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर बिजी थी. इस फिल्‍म में एकबार उनकी अदाकारी और खूबसूरती ने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया. पिछले दिनों ही ऐश्‍वर्या के पिता कृष्णराज राय का निधन की खबर ने सबको चौंका दिया था. इसके बाद ऐश्‍वर्या और अभिषेक ने इस साल अपनी सालगिरह नहीं मनाई.

वैसे हाल ही में अभिषेक ने रितेश के साथ अपना एक फनी वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो रितेश की फिल्‍म ‘बैंक चोर’ का प्रमोशन करते नजर आये थे. वीडियो शेयर करने के बाद उन्‍होंने अपने फैंस को बताया कि इस बार ऐश्‍वर्या उनसे काफी नाराज होंगी क्‍योंकि वे एक ‘तशरीफ कप चैलेंज’ में रितेश से हार गए. अभिषेक ने लिखा था,’ हां मैं यह नहीं कहूंगा की ये रोज होता है पर वो मेरा छोटा भाई है. रितेश मैंने बहुत कोशिश की लेकिन मैं हार गया. सच में वो बहुत सारे कप थे, लगता है इस बार मेरी पत्‍नी मुझसे काफी नाराज होनेवाली हैं.’

उन्‍होंने आगे यह भी लिखा था,’ खैर मैं यह चैलेंज तुम्‍हीं पर छोड़ता हूं, मुझे नहीं लगता ये तुमसे बेहतर कोई और कर सकता है.’ इसके बाद अभिषेक ने रितेश को उनकी फिल्‍म ‘बैंक चोर’ के लिए शुभकामनायें दी थी. ‘बैंक चोर’ रिलीज हो चुकी है. वहीं दूसरी तरफ ऐश्‍वर्या की बात करें तो उन्‍होंने राकेश ओम प्रकाश मेहरा की एक फिल्‍म साइन की है जिसमें उनके आपोजिट अभिनेता अनिल कपूर काम करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola